Bollywood actress First Karwa Chauth 2022 : 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए रखेगी। यह व्रत बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बेहद खास होता है। इस व्रत को बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। तो कई ऐसी भी अभिनेत्रियां है जिनका कल पड़ने जा रहा करवा चौथ व्रत पहला होगा। लिस्ट में वैसे तो कई एक्ट्रेस हैं जो कल पहली बार करवा चौथ का व्रत पति के लिए रखेगी। लेकिन इस स्टोरी में हम बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट एवं मौनी राय के बारे में जानेंगे।

मौनी राय
मौनी राय सिने जगत की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह कई टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मौनी राय ने इसी साल सूरज नांबियार से शादी की है। मौनी राय ने बंगाली एवं साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की है। मौनी का यह पहला करवा चौथ का व्रत होगा।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने इसी साल रणवीर कपूर से शादी की हैं। आलिया इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द ही मां बनने वाली है। ऐसे में 13 अक्टूबर को पड़ने जा रहा करवा चौथ का व्रत उनका पहला करवा चौथ होगा।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ एवं विक्की कौशल ने 9 दिसम्बर 2021 को धूमधाम से शादी की थी। ऐसे में 13 अक्टूबर को पड़ने वाला करवा चौथ व्रत कैटरीना का पहला व्रत होगा।

ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा व अभिनेता अली फजल ने हाल ही में शादी की है। ऐसे में 13 अक्टूबर को पड़ने जा रहा करवा चौथ का व्रत ऋचा के लिएि पहला होगा। जो अपने पति के लिए रखेगी।
Also Read- karwa chauth mehndi : करवा चौथ में व्रती महिलाएं इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ
Also Read- Holidays in October 2022 : अक्टूबर माह में है बंपर छुट्टियां, डेट बाई डेट जाने कब-कब है छुट्टी