आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हैं। आलिया उन अभिनेत्री में आज शुमार है जिनके पास फिल्मों की कमी नहीं हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रही हैं। आलिया साल 2022 में एसएस राजामौल की ब्लॉक बास्टर मूवी RRR में नजर आएगी। इस फिल्म के अलावा आलिया ब्रम्हास्त्र जैसी बिग मूवी में नजर आएगी।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की हर फिल्म को फैंस काफी पसंद करते हैं तभी तो उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित होती है। आलिया के दुनियाभर में लाखों में फैंस हैं। लेकिन यह फैंस एक्ट्रेस को कई बार ट्रोल करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। जिससे साफ है कि ये फैंस आलिया के नहीं बल्कि उनके टैलेंट के दीवाने हैं।
आलिया का करियर
आलिया भट्ट के फिल्मी करियर को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इन 8 सालों में आलिया ने कई सितारों के साथ काम किया। अपने शानदार अभिनय से आलिया ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कई सुपरहिट फिल्में दी। शायद यही वजह है कि आलिया के साथ आज बॉलीवुड का हर डायरेक्टर काम करना चाहता हैं।

आलिया की नेटबर्थ (Alia Net Worth)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अकेले लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 70 करोड़ सम्पत्ति की मालकिन हैं। 28 वर्षीय अभिनेत्री आलिया प्रति फिल्म लगभग 5 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। तो वहीं ब्रॉड प्रमोशन पर वह लगभग 3 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। बॉलीवुड की यह चुलबुली एक्ट्रेस सोशल मीडिया में प्रमोशन पोस्ट पर करीब करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा अगर वह किसी ईवेंट में शामिल होती हैं तो इसके लिए वह 30 से 40 लाख रूपए चार्ज करती हैं।
करोड़ों रूपए ले चुकी हैं फींस
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कलंक फिल्म के लिए लगभग 20 करोड़ चार्ज किए थे। जबकि गंगूबाई फिल्म के लिए आलिया ने 12 करोड़ चार्ज की थी। इसी तरह आरआरआर फिल्म के लिए वह 12 करोड़ रूपए चार्ज कर रही हैं।

इतने करोड़ की है सम्पत्ति
रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पास करीब 5 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां है। इसके अलावा उनके पास 45 करोड़ का घर है। हाल ही में आलिया ने बांद्रा स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रूपए है। इसी अपार्टमेंट में उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर कपूर ने भी एक फ्लैट लिया है। भारत के अलावा आलिया ने लंदन में भी साल 2018 में एक अलीशान घर खरीदा था। जिसकी कीमत लगभग 12-22 करोड़ रूपए हैं।
गाड़ियां
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लग्जरी गाड़ियां की काफी शौकीन हैं। आलिया के पास BMW-7 Series, LAND RANGE ROVER VOGUE, AUDI A6, जैसी गाड़ियां है।