Black Tomato Farming :- काले टमाटर की खेती से प्रति हेक्टेयर 5 लाख का मुनाफा जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी। सबसे पहले काले टमाटर की खेती की शुरूआत इंग्लैंड में हुई है। इसका श्रेय रे ब्राउन को जाता है। उन्होंने जेनेटिक मुटेशन के द्वारा काले टमाटर को तैयार किया था। अब भारत में भी काले टमाटर की खेती (Black tomato farming) की शुरूआत हो चुकी है। यूरोप के मार्केट का ‘सुपरफूड’ कहा जाने वाली ‘इंडिगो रोज टोमेटाे’ की खेती में अब भारत के कई स्थानों पर सफलता पूर्वक हो रही है। यह पहली बार है जब भारत में काले टमाटर की खेती की जा रही है। अब आपको बताते है काले टमाटर की खेती (Black tomato Cultivation) भारत में कहां और कैसे करें?
Black tomato farming काले टमाटर की खेती
भारत में भी अब काले टमाटर की खेती आरम्भ हो चुकी है। सबसे पहले यूरोप में काला टमाटर या इंडिगो रोज रेड की नर्सरी तैयार की गयी थी। भारत की जलवायु को काले टमाटर की खेती के लिए उपयुक्त माना गया है, इसे भी आप लाल टमाटर की तरह ही ऊगा सकते है। काले टमाटर की क़िस्म ठंडे स्थानों में ठीक से विकास नहीं कर पाती है। इसके लिए गर्म जलवायु वाला क्षेत्र उपयुक्त होता है। इसके खेती के लिए उचित जल निकासी वाली भूमि जिसका P.H. मान 6-7 के मध्य हो उपयुक्त होती है।
Black Tomato Farming : काले टमाटर की खेती से प्रति हेक्टेयर 5 लाख का मुनाफा जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी

यह भी पढ़े :- Kisan Ka Desi Jugaad – पशु चराने के लिए किसान ने लगाया इंजीनियर वाला दिमाग ,देखिये कैसे
Black tomato की खेती उन्नत किस्मे
ब्लू चॉकलेट
ब्लू गोल्ड फ़ारेनहाइट ब्लूज
डांसिंग विथ स्मर्फस
हेल्सिंग जंक्शन ब्लूज
इंडिगो ब्लू बेरीज डार्क गैलेक्सी
इंडिगो रोज़
इंडिगो रब
सनब्लैक
पर्पल बंबलबी
ब्लैक ब्यूटी
ब्लू बायो
यह भी पढ़े :- Kisan Ka Desi Jugaad – पशु चराने के लिए किसान ने लगाया इंजीनियर वाला दिमाग ,देखिये कैसे
Black Tomato Farming : काले टमाटर की खेती से प्रति हेक्टेयर 5 लाख का मुनाफा जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी

Black tomato की बुआई का समय एवं तापमान
सर्दियों के जनवरी माह में पौध की बुआई की जाती है और गर्मियों यानी मार्च-अप्रैल के माह में किसान को काले टमाटर मिलने लगते हैं। काले टमाटर की खेती के लिए 10 से 30 डिग्री का तापमान उपयुक्त होता है, तथा 21 से 24 डिग्री तापमान पर पौधे ठीक से वृद्धि करते है। काले टमाटर के बीजो की रोपाई के लिए रोपाई से पहले नर्सरी की मिट्टी को भुरभुरा कर ले। इसके बाद बीजो को भूमि की सतह से 20 से 25 CM की ऊंचाई पर लगाना होता है। नर्सरी में बीजो की रोपाई के 30 दिन पश्चात् खेत में पौध रोपाई कर दे। भारत में इसकी खेती झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कई किसान कर रहे हैं।
Black Tomato Farming : काले टमाटर की खेती से प्रति हेक्टेयर 5 लाख का मुनाफा जानिए इसकी खेती की पूरी जानकारी

यह भी पढ़े :- Kisan Ka Desi Jugaad – पशु चराने के लिए किसान ने लगाया इंजीनियर वाला दिमाग ,देखिये कैसे
Black tomato की खेती में लागत एवं मुनाफा
इसकी खेती में भी उतना ही खर्च आता है, जितना लाल टमाटर की खेती में होता है। केवल बीज का खर्च अधिक पड़ता है। इसकी खेती में खर्च निकालकर प्रति हेक्टेयर 4-5 लाख का मुनाफा हो सकता है। काले टमाटर की पैकिंग और ब्रांडिंग भी मुनाफे को बढ़ा देती है। पैकिंग करके आप इसे बड़े महानगरों में बिक्री के लिए भेज सकते हैं। इसके आकर्षक रंग को देखकर ग्राहकों की उत्सुकता खरीदने में और बढ़ जाती है।