Neha Dhupia का इन सितारों से रहा अफेयर, आखिरी में अंगद बेदी संग शादी रचा सबको कर दिया था हैरान

Neha Dhupia का इन सितारों से रहा अफेयर, आखिरी में अंगद बेदी संग शादी रचा सबको कर दिया था हैरान

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन वह अपने निजी जिंदगी को लेकर जमकर सुर्खियों में रही। नेहा आज जब अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं तो इस मौके पर चलिए जानते हैं नेहा के तीन बड़े अफेयर व अंगद बेदी संग शादी से जुड़ी बातें।

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अपने करियर में कई फिल्में की। जिसमें कमायत सहित कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। हालांकि नेहा बॉलीवुड में वह मुकाम नहीं हासिल कर सकी जो उन्हें बड़ी एक्ट्रेस में शुमार कर सके। वैसे तो नेहा की अदायगी लजवाब हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय करके यह साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड के अलावा नेहा ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया हैं। अपने बोल्ड अंदाज से नेहा सबको अपना दीवाना बनाया हैं। नेहा सिने जगत में एंट्री लेने से पहले फेमिना मिस इंडिया 2002 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

Neha Dhupia का इन सितारों से रहा अफेयर, आखिरी में अंगद बेदी संग शादी रचा सबको कर दिया था हैरान

नेहा के 3 बड़े अफेयर

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगंद बेदी (Neha Dhupia) संग शादी करने से पहले नेहा 3 सितारों को डेट कर चुकी है। जिसमें क्रिकेटर युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्या व जेम्स सिल्वेटर जैसे सितारे शामिल हैं। रिपोर्ट की माने तो ऋत्विक के साथ नेहा (Neha Dhupia) का 10 सालों तक अफेयर चला था। जिसके बाद उनका ऋत्विक से ब्रेकअप हो गया था। ऋत्विक के बाद नेहा का नाम क्रिेटर युवराज सिंह से जुड़ा था। साल 2014 में नेहा एवं युवराज कई पार्टियों में एकसाथ नजर आए। जिसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद में युवराज संग भी नेहा (Neha Dhupia) का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद नेहा का नाम जेम्स सिल्वेटर से जुड़ा। जिसे नेहा ने बाद में महज अफवाह बताया।

अंगद बेदी संग शादी करके सबको चौकाया

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से अभिनेता अगंद बेदी संग शादी करके सबको हैरान कर दिया था। आज नेहा फिल्मों से दूर अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को इंज्वॉय कर रही हैं। नेहा अब दो बेटियों की मां हैं।

Also Read- माधुरी दीक्षित ने 55 साल की उम्र में लहंगा पहन ढाया कहर, लेटेस्ट अवतार से फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें

Also Read- NDTV शेयर ने सालभर से कम समय में दिया तगड़ा रिटर्न, एक लाख को बना दिया 5 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *