Biography of Bigg Boss 13 contestant Siddharth Shukla : बिग बाॅस 13 प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला की
बायोग्राफी
बायोग्राफी
नाम – सिद्धार्थ शुक्ला।
निक नेम- सिद्ध
प्रसिद्धी – बालिका वधू
हाइट – 6 फिट 2 इंच।
कास्ट- ब्राम्हण।
धर्म- हिन्दू
मटेरियल स्टेटस – अनमैरिड
सिद्धार्थ शुक्ला: एक भारतीय माॅडल और अभिनेता हैं। वर्तमान में वह बिग बाॅस 13 में भाग लिए हुए हैं।
बिग बाॅस 13 के पहले प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला टीवी की दुनिया के एक जाने-माने चेहरा हैं। उन्होंने टीवी के कई सीरियलों में काम किया हैं। सिद्धार्थ टीवी के अलावा कई रियालिटी शोज में भी पार्टिसिपेट किए हैं और विनर बने हैं। सिद्धार्थ अच्छी कद काठी व गुड बाॅडी सेप व हैडसम अभिनेता हैं। सिद्धार्थ बिग बाॅस सीजन 13 में अच्छा परफार्म कर रहे हैं। तो वहीं जानकारों का मानना है कि अगर सिद्धार्थ की इसी तरह परफामिंग रही तो निश्चित ही वह बिग बाॅस सीजन 13 के विजेता होंगे।
सिद्धार्थ जीवनी
अपनी स्टाइल व जानलेवा स्माइल से लाखों दिलों में राज करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 December 1980 को दिल्ली में हुआ था। सिद्धार्थ का परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद जिले से ताल्लुक रखता है। सिद्धार्थ के पिता नाम अशोक शुक्ला है। जबकि उनकी माता का नाम रीता शुक्ला है। सिद्धार्थ की दो बड़ी बहनें हैं। सिद्धार्थ अपने बहनों से छोटे व इकलौते भाई हैं।
शिक्षा
सिद्धार्थ शुक्ला की शुरूआती शिक्षा दिल्ली स्थित सेंट जेवियर फोर्ट से शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने इंटीरियर डिवाइज में ग्रेज्युशन किया। सिद्धार्थ की खेल में काफी रूचि थी। वह टेनिस और फुटबाल के अच्छे प्लेयर हैं।
कैरियर
सिद्धार्थ पहले काफी दुबले व पतले हुआ करते थे। कहा जाता है कि एक बार अपनी मां और बहनों की बात सुन फैंशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें वह हार गए, लेकिन उनके हारने के बाद भी एक ऐड कंपनी ने उन्हें हायर किया। जिसके बाद सिद्धार्थ माॅडलिंग करने लगे।
2005 में वह नेशनल मैन हंट कांटेस्ट फस्र्ट रनअप बने। लेकिन इस जीत के कुछ दिन बाद ही उनके पिता जी की फेफड़ों की बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके चलते उनके उपर परिवार की जिम्मेदारियां आ गई और वह काफी अकेले भी पड़ गए थे। काफी दिनों तक माॅडलिंग से दूर रहने के बाद सिद्धार्थ ने एक बार फिर वल्र्ड माॅडलिंग कांटेस्ट में भाग लिया जिसमें एशिया के बेस्ट माॅडल बने। इसके बाद सिद्धार्थ कई ऐड कंपनी में नजर आए।
2008 में बाबुल का आंगन छूटे न से उन्होंने छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें जाने पहचाने से अजनबी सीरियल में बातौर लीड एक्ट्रेस देखा गया। इस सीरियल में उनके काम को काफी पसंद किया गया। साल 2013 में कलर्स के सीरियल बालिका वधू ने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई। इसके बाद रियालटी शोज डांस इंडिया डांस सीजन 6 में उन्होंने पार्टिसिपेट किया। साल 2014-15 में उन्होंने सावधान इंडिया को होस्ट किया।
साल 2014 में आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया उन्होंने काम किया। इस फिल्म में उन्होंने आलिया के मंगेतर की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने काफी प्रशंसा की थी। साल 2016 में इंडिया गोट टैलेंट 7 शोज को होस्ट लिया। इसके बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में भी सिद्धार्थ शुक्ला ने भाग लिया और विनर भी बने। 2017 में आया सीरियल दिल से दिल में सिद्धार्थ का रोल काफी पसंद किया गया। वर्तमान में सिद्धार्थ बिग बाॅस 13 सीजन में बिजी चल रहे हैं।
मिल चुके हैं कई अवार्ड
सिद्धार्थ शुक्ला को बालीवुड व टीव्ही सीरियल में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवार्डो से भी नवाजा जा चुका हैं।
गोल्डन पेटल पुरस्कार – यह पुरस्कार सिद्धार्थ को साल 2012 एवं 2017 में आए सीरियल दिल से दिल तक व बालिका बधु में पसंदीदा जोड़ी के लिए दिया गया।
आईटीए पुरस्कार – यह पुरस्कार 2013 में ग्रेट परफार्मेंस आॅफ द ईयर के लिए मेल के लिए दिया गया।
स्टारडस्ट पुरस्कार – यह पुरस्कार हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्णायक प्रदर्शन पुरूष के लिए दिया गया।