BigBoss13 Weekend Ka Vaar : आज रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में सलमान खान रश्मि देसाई पर काफी गुस्सा होते हैं। वह रश्मि को कहते है कि रश्मि गेट खुला है आप बाहर जा सकती हैं। बिग बाॅस ओपेन द डोर। सलमान के यह शब्द सुनकर सभी हैरान है।
और यह जानना चाहते है कि आखिर सलमान की यह बात सुनने के बाद रश्मि का क्या रिक्एशन आया है। क्या वह सच में घर छोड़कर चली जाएगी या फिर बिल्कुल नहीं। तो चलिए हम आपको बताते है कि सलमान की इन बातों के बाद रश्मि ने क्या रिक्एशन दिया हैं।
दरअसल आज शो में सलमान खान की इंट्री होती हैं। वह रश्मि देसाई पर काफी जोर से भड़कते हैं। सलमान रश्मि को कहते है कि अगर आपको लगता है कि शो बायस्ड है। शो में आपको निगेटिव दिखाया जा रहा है। तो आप शो छोड़कर जा सकती हैं। बिग बाॅस ओपेन द डोर। सलमान की यह बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं।
दरअसल रश्मि के प्रति सलमान का यह रिएक्शन इसलिए आया है क्योंकि रश्मि पिछले कुछ दिनों से बिग बाॅस पर लगातार यह आरोप लगा रही थी कि शो बायस्ड हैं। शो में उनको बिग बाॅस द्वारा निगेटिव दिखाया जा रहा हैं। शो में सिद्धार्थ का बचाव किया जा रहा हैं। सिद्धार्थ को हर काम करने के लिए यहां छूट दी गई है। शो में सिद्धार्थ को पाॅजिटिव दिखाया जाता है।
Nikalne wala hai pure hafte ka report, jab hoga @BeingSalmanKhan ke saath #WeekendKaVaar.
Dekhiye aaj raat 9 PM on #BiggBoss.Anytime on @justvoot @vivo_india @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/u1Rc3oINln
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 4, 2020
जबकि रश्मि को निगेटिव दिखाया जाता है। जिस पर इस वीकेंड के वाॅर में सलमान उन पर भड़कते हैं और उन्हें शो छोड़ने के लिए कहते हैं। सलमान के यह शब्द सुनकर रश्मि तुरंत ही पलटा मारती हैं और कहती है साॅरी सर। ऐसा नहीं हैं। मैं शो छोड़कर नहीं जाना चाहती हैं। सलमान को वह साॅरी कहकर घर में बनी रहती हैं।
वेल अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि रश्मि शो में आगे किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।