BigBoss13 : शो अब फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं। घर के हर कंटेस्टेंट की नजर अब गेम पर है। हर कोई अपनी चाल चल रहा हैं। लाइम लाइट में बने रहने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे। बिग बाॅस द्वारा आज प्रसारित होने वाले शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया।
जिसमें विशाल के संचालन पर टाॅस्क होता हैं। इस टाॅस्क में विशाल शहनाज को गेम का विजेता घोषित कर देते हैं। जिस पर बिग बाॅस उन्हें खतरनाक सजा देते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला। क्यों विशाल को बिग बाॅस ने दी यह सजा।
बिग बाॅस द्वारा आज कैप्टेंसी के लिए एक टास्क दिया जाता हैं। टाॅस्क में एक बड़ी मकरी अपना जाल बिछाती हैं। जब मकरी चलेगी तो ढेर सारे अण्डे देगी। इस दौरान सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा अण्डे को इकट्ठा करके अपनी बाॅकेट में डालेंगे। काॅम की आवाज आने पर जिस सदस्य के बाॅकेट में सबसे ज्यादा अण्डा होगा वह इस टाॅस्क का विजेता होगा।
जो सदस्य इस कार्य से सबसे पहले निकल जाएगा वह इस कार्य का संचालक होगा। तो विशाल इस टाॅस्क के संचालक बनते हैं और यह टाॅस्क उनकी ही संचालन में होता हैं। टाॅस्क शुरू होता हैं और घर के सभी सदस्य अंडे इकट्ठा करके अपनी-अपनी बाॅकेट में डालने का प्रयास करते हैं। बजर बजता है। टाॅस्क समाप्त होता हैं। बजर बजने के बाद शहनाज अपनी बाॅकेट में अण्डे डालती हैं।
जिसका विरोध सिद्धार्थ सहित घर के अन्य सदस्य करते हैं। विशाल की इस हरकत पर बिग बाॅस भी उनकी क्लास लगाते हैं। बिग बाॅस कहते है कि ईमानदारी एवं दिल से खेलने का दावा करने वाले विशाल। उनके जैसे कन्फूयूज संचालक आज तक कोई नहीं हुआ।
शहनाज के बाॅस्केट में एक भी अण्डे न होने के बावजूद इन्होंने कार्य के नियम को ताक पर रखकर शहनाज को उस राउण्ड की विजेता घोषित कर दिया। सरेआम झूठ बोलकर अपने अधिकार का दुरूपयोग करना सरासर बेईमानी हैं। शर्म आनी चाहिए। इसके बाद कोई इम्यूनिटी पाने का कार्य आपको नहीं दिया जाएगा। बिग बाॅस की इस सजा सुन विशाल कहते है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला हैं।
बिग बाॅस पर उठे सवाल
विशाल की बेईमानी पर बिग बाॅस ने उन्हें सजा दी हैं। लेकिन बिग बाॅस के इस एक्शन पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इसके पहले आसिम के संचलान में घोड़ा टाॅस्क हुआ था। इस टाॅस्क में आसिम ने भी बेईमानी की थी और विशाल को आउठ करार नहीं दिया था।
Unfair sanchaalak @vishalsingh713 ki wajah se kya sabhi gharwalon ko milegi sazaa?
Watch this tonight at 10:30 PM.Anytime on @justvoot.@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/semk4Y73yN
— COLORS (@ColorsTV) January 23, 2020
जबकि इसी बात को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। सिद्धार्थ एवं आसिम के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। तब बिग बाॅस कहां चले गए थे। क्या वह शो गए थे या फिर उन्हें दिखाई नहीं दे रहा था। इस तरह के कई सवाल सोशल मीडिया में किए जा रहे हैं। वेल फ्रेंडस आपको क्या लगता है शेयर करें अपनी राय कमेंट सेक्शन में।