Big Boss 16 में एंट्री लेने जा रहे Abdu Rozik कौन है, कैसे मिला उन्हें सलमान का साथ, जाने
Big Boss 16 First Contestant Abdu Rozik age, weight, carrier song and more : टीवी का सबसे विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 16 एक बार फिर से लोगों का मनोरंजन करने जा रहा है। यह शो 1 अक्टूबर 2022 को रात साढ़े 9 बजे से प्रसारित होगा। शो को चाहनों वालों की उत्सुकता बढ़ गई है। जो बिग बॉस से जुड़ी हर खबर पाने के लिए बेताब हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस शो नए कंटेस्टेंट के साथ नए लुक में नजर आएंगे।
सलमान खान बीते दिनों शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक से लोगों को इंट्रोड्यूस कराया। सलमान ने बताया कि अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 (Big Boss 16) के पहले कंटेस्टेंटे होंगे। सलमान द्वारा यह खबर शेयर किए जाने के बाद लोग यह जानने बेताब दिखे कि आखिर अब्दु रोजिक कौन हैं, और कहां से हैं। वह किस फील्ड से तल्लुक रखते हैं। यदि इस तरह के कुछ सवाल आपके मन में भी हैं, तो इस स्टोरी में बने रहे। क्योंकि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) से जुड़ी इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

कौन है Abdu Rozik
अब्दु रोजिक मूलतः तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। जो कि एक सिंगर है। अब्दु के सोशल मीडिया में जर्बदस्त फैंस फालोइंग है। जिन्हें शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और सलमान खान जैसे सेलीब्रिटी फालो करते हैं। अब्दु तजाकिस्तान (Abdu Tajikistan) में काफी फेमस हैं। लेकिन अब उनकी पॉपुलरटी सोशल मीडिया और तजाकिस्तान तक ही सीमित नहीं रही हैं। बल्कि वह टीवी की दुनिया यानी कि बिग बॉस 16 (Big Boss 16) में बतौर कंटेंस्टेंट एंट्री लेने जा रहे हैं। जिससे उन्हें भारत में भी अब जमकर पॉपुलरटी निश्चित ही मिलेगी।
कितने साल के है अब्दु
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की कद-काठी देखकर हर कोई यही सोचता है कि वह महज 7 से 8 साल के होंगे। यदि आप भी यही सोचते हैं, तो हम आपको बता दें कि अब्दु 19 साल के हैं। अब्दु की हाइट क्यों नहीं बढ़ी इस पर भी आगे हम चर्चा करेंगे।
6 साल की शुरू की गायकी
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) पेशे से एक सिंगर है। उन्हें गायकी का शौक बचपन से ही रहा है। गायकी की उन्होंने कहीं से शिक्षा नहीं ली है। अब्दु ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह टेंशन में होते तो कैसेट में गाना सुनते, उसे गुनगुनाते। ताकि उनका ध्यान दूसरी तरफ हो जाएं, जिससे उनका मन हल्का हो जाए। लिहाजा उन्हें धीरे-धीरे गायकी रास आने लगी और फिर उन्होंने इसी को अपना करियर बना लिया।

बिग बॉस 16 तक कैसे पहुंचे
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) बिग बॉस 16 का सफर सलमान खान की वजह से तय किए है। दरअसल सलमान से अब्दु दुबई में मिले थे। जहां उन्होंने सलमान के लिए एक गाना गाया था। अब्दु की गायकी से सलमान काफी प्रभावित हुए। जिसके बाद अब्दु से उनकी दोस्ती हो गई। सलमान से दोस्ती होने के चलते उन्हें बिग बॉस 16 में जगह मिली। रिपोर्ट की माने तो अब्दु को सलमान का आगे भी साथ मिलेगा। सलमान अब्दु से कभी ईद कभी दीवाली फिल्म के लिए गाना भी गवाएंगे।

अब्दु की क्यों नहीं बढ़ी हाईट
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब्दु जब छोटे थे तो रिकेट्स नामक बीमारी हो गई थी। जिससे व्यक्ति की ग्रोथ थम जाती है, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से अब्दु की हाइट नहीं बढ़ सकी। रिपोर्ट की माने तो अब्दु जब 16 वर्ष के थे तब उनका वजन भी 16 किलो था। अब्दु के पैरेंट्स की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से रिकेट्स बीमारी का इलाज नहीं मिल सका। जिस वजह से 19 साल की उम्र में आज भी वह 7 से 8 साल के बच्चे जितने नजर आते हैं।
All photo credit- Abdu rozik instagram
Also Read- Ranbir Kapoor के घर पहुंचे आकाश अम्बानी सहित बॉलीवुड के कई सितारे, ये रही बड़ी वजह
Also Read- Chunky Pandey की वजह से आज भी कुंवारी है एकता कपूर, बर्थडे पर पोस्ट शेयर कह दी दिल की बात