Bhopal News: भोपाल के बड़े तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली जानलेवा खतरनाक मछली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में मगरमच्छ के जैसे जबड़े वाली एलीगेटर गार फिश के मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मछली अमेरिका में पाई जाती है। अब इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि यह मछली आई कहां। एक्सपर्ट को आशंका है कि यह मछली बड़े तालाब का ईको-सिस्टम खराब कर सकती है। वन-विभाग की टीम कई तरीके से इस मछली की जानकारी जुटा रही है। जिला प्रशासन उस शख्स का लाइसेंस जांच रहा है, जिसने इस मछली को पकड़ने का दावा किया है। इस मछली की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह मछली इंसानों पर भी हमला करने से नहीं चूकती।
भोपाल के बड़े तालाब में एक अजीबोगरीब मछली मिली है। यह मछली अमेरिका में पाई जाती है। इसके मगरमच्छ गार मछली कहते हैं। भोपाल के बड़े तालाब में इस मछली को देखकर लोग हैरान हैं। मगरमच्छ जैसा जबड़ा और इंसानों पर हमला करने की ताकत… अमेरिका में पाई जाने वाली इस मछली को देखकर भोपाल के लोग हैरान हैं। यह मछली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बड़े तालाब मिली है। इसे देखकर मछुआरे हैरान हैं। पहले कभी भी भोपाल के इस तालाब में ऐसी मछली नहीं मिली थी। मछुआरे इस पकड़कर अपने घर ले गए हैं। मछुआरों को यह मछली फिशिंग के दौरान तालाब मिली है। अब पूरे प्रदेश में इस मछली की चर्चा हो गई।
यह भी पढ़े : – Arjun Rampal की बेटी महिका की कातिल अदाओं के आगे फीकी है बॉलीवुड की हसीनायें, पहली नजर में मचल जायेगा आपका दिल
Bhopal News: भोपाल के बड़े तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली जानलेवा खतरनाक मछली

भोपाल के बड़े तालाब में मिली मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत वाली खतरनाक अमेरिकन मछली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बड़ी झील में अजब-गजब मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मछली भोपाल के एक युवक को मिली है। मगरमच्छ जैसे जबड़े वाली इस मछली का वजन करीब ढाई किलो है और इसकी लंबाई डेढ़ फीट है। राजधानी में पहली बार किसी को तरह की मछली मिली है। मगरमच्छ जैसी दिखने वाली इस मछली का नाम एलिगेटर गार है। विज्ञान की भाषा में इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहा जाता है।
बड़े तालाब के ईको-सिस्टम को खतरा
एक्सपर्ट ने बताया कि एलिगेटर गार फिश इंसानों के लिए खतरा है। बड़े तालाब में मिली मछली की लंबाई करीब डेढ़ फीट है। जबकि, यह 12 फीट तक लंबी हो सकती है। वन विभाग के जानकारों के मुताबिक, यह मछली पहली बार मिली है। यह मांसाहारी होती है। अब वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली एलीगेटर गार भोपाल के बड़े तालाब तक कैसे पहुंची। क्या इनकी संख्या ज्यादा हो सकती है। और, अगर ऐसा हुआ तो यह मांसाहारी मछली भोपाल के बड़े तालाब के ईको-सिस्टम के लिए खतरा हो सकती है। यह दूसरी प्रजाति की मछलियों को खत्म कर सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस मछली की उम्र 18 से 20 साल तक होती है।
यह भी पढ़े : – PM मोदी से मिले टीम कुक, स्वागत के लिए जताया आभार, बोले पुरे इंडिया में मिलेगा ‘Apple’
कहां पकड़ी गई मछली

दरअसल, भोपाल के खानूगांव क्षेत्र में कुछ युवक बड़ी झील में मछली पकड़ रहे थे। तभी अनस खान के कांटे में यह मछली फंस गई। अनस इस अनोखी मछली को देखकर थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए। इसके बाद वह मछली को अपने घर ले गया। घर में अनस खान अभी मछली को रखे हुए है। आसपास के लोग अब मछली को देखने आ रहे हैं।
इंसानों पर हमला करने में सक्षम
बताया जाता है कि यह मछली इंसानों की जान तक ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरी अमेरिका में इस मछली के हमले के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि केरल में 5 इंच के मछली के बच्चे की कीमत 1 हजार से 2 हजार रुपए तक होती है।
मगरमच्छ जैसा जबड़ा, नुकीली दाँत बेहद है ये खतरनाक है ये मछली

अनस खान ने कहा कि मंगलवार को हमने यह मछली पकड़ी है। यह देखने में बहुत डरावनी है। इसके दांत देखकर ही आप डर जाएंगे। मुझे पहले तो यह लगा कि यह मगरमच्छ का बच्चा तो नहीं है। फिर मैंने गौर से देखा तो आगे से मगरमच्छ और पीछे से मछली की तरह दिख रही थी। कुछ लोगों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद मेरे पास लोगों के फोन आने लगे।