Monday, May 29, 2023
HomeENTERTAINMENTएक्टिंग से पहले यह काम करती थी भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey, निधन...

एक्टिंग से पहले यह काम करती थी भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey, निधन से सदमें फैंस व परिजन

एक्टिंग से पहले यह काम करती थी भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey, निधन से सदमें फैंस व परिजन

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री व मॉडल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) अब इस दुनिया में नहीं रही। अभिनेत्री ने बनारस के सॉरनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक होटल में सुसाइड कर लिया है। अभिनेत्री ने बेहद कम उम्र में यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही हैं। दूसरी ओर अभिनेत्री के निधन की खबर से फैंस व परिजन सदमें हैं।

एक्टिंग से पहले यह काम करती थी भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey, निधन से सदमें फैंस व परिजन

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने महज 17 से 18 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरूआत कर दी थी। अब तक अभिनेत्री ने कई फिल्मों एवं एलबम वीडियो में काम किया। आकांक्षा की एक बड़ी फैंस फालोइंग थी। बात करें आकांक्षा के निजी जिदंगी की तो वह यूपी के भदोही जिले के पासीपुर गांव की रहने वाली थी।

महज 3 वर्ष की आयु में वह अपने पैरेंट्स के साथ मुम्बई शिफ्ट हो गई थी। आकांक्षा (Akanksha Dubey) के परिजन उन्हें आईपीएस अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन कहते हैं कि किस्मत में जो लिखा होता है वहीं होता है। आकांक्षा ने अभिनय की फील्ड में अपना करियर बनाया। आकांक्षा के पिता एक बिजनेसमैन है, जबकि मां हाउस वाइफ। अभिनेत्री के दो भाई है। जिनका नाम हरिओम दुबे व आदित्य दुबे है।

12वीं तक की पढ़ाई करने वाली आकांक्षा अपने एक फ्रेंड की मदद से अभिनय की फील्ड में आ गई। उन्होंने पहला काम एसआरके म्यूजिक में किया। जिसे निर्देशित आशी तिवारी ने किया था। आकांक्षा बोल्ड डांस के लिए पॉपुलर थी।

एक्टिंग से पहले करती थी यह काम

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) में एक्टिंग के क्षेत्र में आने से पहले टिकटॉक वीडियो बनाया करती थी। भारत में जब टिकटॉक प्रतिबंधित हो गया तो वह इंस्ताग्राम व यूट्यूब की ओर रूख कर गई। जहां उनके वीडियो खूब वायरल होते थे। फैंस अभिनेत्री की वीडियो को खूब पसंद करते थे।

एक्टिंग से पहले यह काम करती थी भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey, निधन से सदमें फैंस व परिजन

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) गत दिनों एक फिल्म शूट के सिलसिले में बनारस पहुंची हुई थी। जहां वह सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होट में ठहरी हुई थी। इसी होटल में उन्होंने आत्महत्या कर ली हैं। अभिनेत्री ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Also Read- light green silk saree : क्लासी दिखने के लिए परफेक्ट है सिल्क सारी की यह डिजाइन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join our Whatsapp Group