Muskmelon Ice Cream: भीषण गर्मी में भी आपको ठंडक पहुंचाएगी टेस्टी खरबूजा Ice-Cream, एक क्लिक में देखे recipe .गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए यह मौसमी फल काफी मदद करता है। हम बात कर रहे है खरबूजा की खरबूजा एक मौसमी फल है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। गर्मियों में खरबूजे के सेवन से आपका शरीर निर्जलीकरण की समस्या से बचा रहता है. यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। आज हम आपके लिए खरबूजा से बनने वाली टेस्टी और यम्मी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताने वाले है। इस आइसक्रीम को खाते ही आपके शरीर में तुरंत फुर्ती और, तरोताजा महसूस होगा। आइये जानते है खरबूजा आइसक्रीम बनाने की विधि
खरबूजा आइसक्रीम बनाने के लिए आवशयक सामग्री

- ग्राम खरबूजा 200 ग्राम
- दूध 1 कप
- आधा कप क्रीम
- कस्टर्ड पाउडर एक चम्मच
- वनीला 1 चम्मच
- 2 चम्मच शक्कर
यह भी पढ़े: इस विशेष प्रजाति की छिपकली की चर्बी से बनता है सांडे का तेल, जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई?
भीषण गर्मी में भी आपको ठंडक पहुंचाएगी टेस्टी खरबूजा Ice-Cream, एक क्लिक में देखे recipe
इस तरह बनाएं आइसक्रीम
- खरबूजा आइसक्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक फ्रेश खरबूजा लें.
- फिर इसको छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.मिक्सर में पीस ले।
- फिर आप एक बर्तन में आधा दूध और कस्टर्ड पाउडर डालें. और इसको मिलकर अलग रख दे
- इसके बाद इस मिश्रण में चीनी डालें और इसे अच्छे से उबलने दें.
- फिर आप इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं.
यह भी पढ़े: Bridal के लुक में चार चाँद लगा देगी ये लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन, देखते ही लेडीज बोलेगी Beautiful
इस प्रकार 2 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगी खरबूजा आइसक्रीम

- आप इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
- अब इस मिश्रण में खरबूजा प्यूरी, क्रीम और वनीला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- इसके बाद आप आइसक्रीम कन्टेनर का ढक्कन से बंद कर दें.
- अब इस कंटेनर को 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे।
- अब आपकी टेस्टी और यम्मी खरबूजा आइसक्रीम बनकर तैयार हो चुकी है.