सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो किसी न किसी वजह से हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी एक्टिविटी को लेकर। बीते कुछ समय पहले सलमान खान बिग बॉस शो को लेकर जमकर सुर्खियों में रहते थे। जहां वह प्रतिभागियों को कभी समझाइश देते तो कभी फटकार लगाते हैं। इस दौरान सलमान मौका मिलने पर लोगों का जमकर मनोरंजन भी करते थे। बिग बॉस शो में सिने जगत के कई सितारे शिकरत करते। जिनसे सलमान जमकर गॉसिप करते हैं। अब सलमान से जुड़ी एक और खबर सुर्खियों में है। यह खबर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) से जुड़ी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान खान (Salman Khan) की करोड़ों की सम्पत्ति को लेकर भारती सिंह ने अपनी एक खास इच्छा जाहिर की है। जिसे सलमान मना नहीं कर पाएं। यह पूरा वाक्या बिग बॉस सीजन 15 का है। जब भारती सिंह (Bharti Singh) अपने पति हर्ष के साथ शो में पहुंची थी। इस दौरान भारती सिंह ने सलमान से कहा कि वह उनके करोड़ों के फार्म हाउस में अपने पहले बच्चे को स्नान कराना चाहती है। भारती (Bharti Singh) की इस मांग को सलमान मना नहीं कर पाएं। वह भारती की यह इच्छा पूरी करने को तैयार हो गए।
आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) खाली समय में अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में टाइम स्पेंड करते हैं। पिछले बरसात के मौसम में सलमान ने वहां धान रोपाई व खेती-बाड़ी काम करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा हाल में सलमान के उस फार्म हाउस में सांप घुस गया था। जिसे जब सलमान ने बाहर करने की कोशिश की तो वह उन्हें कांट भी खाया था। जिसके चलते सलमान को अस्पताल तक का सफर तक तय करना पड़ा था। आपको बताते चले कि सलमान बॉलीवुड के ऐसे सितारे है जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।

टाइगर 3 में नजर आए सुपरस्टार
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म साल 2022 के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में भी सिने जगत के कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे।