सलमान खान (Salman Khan) की ईद 2023 के मौके पर किसी का भाई किसी की जान फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसमें दो और एक्ट्रेस एंट्री हो गई है। यह एक्ट्रेस भूमिका चावला एवं भाग्यश्री हैं।

भूमिका चावला सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म तेरे नाम में नजर आई थी। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। जिसे सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था। तो वहीं भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ मैने प्यार किया फिल्म में काम किया था। यह फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। जिसे सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था। 33 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री सिने जगत से दूर हो गई थी। तो वहीं 33 साल पहले एकसाथ नजर आई जोड़ी एक बार फिर से किसी का भाई किसी की जान फिल्म में साथ नजर आने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ईद 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की कॉस्टिंग का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। सलमान खान के सुझाव पर भाग्यश्री एवं भूमिका चावला इस फिल्म में नजर आने वाली है। भाग्यश्री एवं भूमिका चावला की सलमान साथ के साथ आने वाली फिल्म का दर्शकों के लम्बे समय से से बेसब्री से इंतजार था। जो अब इंतजार पूरा होने वाला है।
बताते चले कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के कास्टिंग में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। फिल्म में पहले से पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेन्द्र सिंह, दग्गुबाती वेंकटेश एवं जगपति बाबू का नाम जुड़ चुका है।
सलमान (Salman Khan) की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह टाइगर 3 में नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली 2023 के मौके पर रिलीज होगी। जिसमें कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।
Also Read- Aishwarya Rai को इंग्लिश टीचर ने दिया था सबसे पहले मॉडलिंग का ऑफर, खुद अभिनेत्री ने किया था खुलासा
Also Read- हॉस्पिटल में एडमिट हुई Alia Bhatt, रणवीर कपूर के घर जल्द गूजने वाली है किलकारी