Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी पर इन नियमों का करें पालन, सरस्वती मां की बनी रहेगी सालभर कृपा : बसंत पंचमी का पर्व आज यानी कि 26 जनवरी 2023 को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन मां सरस्वती देवी की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के दिन गृह प्रवेश, शिक्षा व विवाह की शुरूआत करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है।
बसंत पंचमी पर विद्यार्थी करें यह उपाय
Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी के दिन चलिए जानते हैं कि विद्यार्थियों को दिशा में बैठकर विद्या अध्ययन करना चाहिए। खबरों की माने तो विद्यार्थी उत्तर पूर्व दिशा पर ही बैठकर स्टडी करें। ऐसी मान्यता है कि यह दिशा शांति व सकारात्मक उर्जा का प्रतीक है। इसलिए इस दिशा में बैठकर स्टडी करने से अच्छे से पढ़ाई की जा सकती है।
बताते चले कि मां सरस्वती का वाहन सफेद हंस होता है। जिसमें दूध और पानी को अलग करने की शक्ति होती है। यह प्रतीक हमें सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है और हमें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित करता है।
Basant Panchami 2023 : विद्या और विद्या की देवी मां सरस्वती के हाथ में एक पुस्तक होती है। उक्त पुस्तक लोगों को शिक्षित होने के लिए प्रोत्साहित करती है। शिक्षा और ज्ञान ही सबका विकास करने का एकमात्र उपाय है, इसलिए जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए जितना हो सके उतना ज्ञान प्राप्त करें।
सरस्वती माता ने जन्म के बाद जब वीणा की डोर तोड़ी तो सारा संसार हर्षित हो उठा, वैसे ही एक का मन हमेशा प्रसन्न रखना चाहिए, इतना प्रसन्न कि दूसरे का भी मन तुम्हारे साथ आनंद से भर जाए।
बसंत पंचमी से खत्म होने लगती है सर्दियां
Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस पर्व के बाद सर्दियां कम होने लगती हैं। वसंत पंचमी के दिन पीले और सफेद रंग के वस्त्र धारण करने का विशेष महत्व होता है। मां सरस्वती को पीला और सफेद रंग बेहद प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीला रंग सकारात्मकता और पवित्रता का प्रतीक है, जबकि सफेद शांति, सुख और समृद्धि का प्रतीक है।
Also Read- UPSSSC PET Result 2022 : यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 का आया परीक्षा परिणाम, इस लिंक पर करें डाउनलोड