बॉलीवुड के महशूर सिंगर, म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लहिरी (Bappi Lahri) का आज मुम्बई में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी दा लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए लम्बे समय तक वह अस्पताल में भर्ती रहे। जहां से उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बीते दिनों एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ी और वह हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

बप्पी दा (Bappi Lahri) के निधन से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। सभी बप्पी दा के निधन से दुखी है। इस बीच अनुपम खेर ने बप्पी दा के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। अनुपम खेर कहते है कि बप्पी दा बेहद नेक दिल इंसान थे। वह सोना पहनते थे। लेकिन उनका दिल भी सोने जैसा था। अनुपम खेर कहते है कि आखिर क्यों नेक दिल इंसान इतनी जल्दी चले जाते हैं। बप्पी दा (Bappi Lahri) हमेशा मुझे गाने के लिए प्रेरित करते थे। वह कहते है कि तुम गाओ, मैं तुम्हारे लिए म्यूजिक कम्पोज करूंगा। अनुपम खेर कहते है कि दुख तो हर किसी के जाने का होता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग है जिनके जाने से दिल पूरी तरह से टूट जाता है। मुझे 80 का वो दशक याद आता है जब बप्पी दा के साथ मैंने काम किया। बप्पी दा (Bappi Lahri) का वो गाना ‘दिल में है तू, आंखों में है तूं, या फिर चलते-चलते मेरा ये गीत याद रखना, हमेशा हमें बप्पी दा की याद दिलाते रहेंगे।
क्यों चले जाते है दुनिया से कुछ लोग?? बप्पी दा! ओम् शांति। 🙏💔 pic.twitter.com/pHEYTg1f9f
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 16, 2022
बता दें कि बप्पी द ने बॉलीवुड में सैकड़ों गीत गाए व गीतों के लिए म्यूजिक कम्पोज किया। बप्पी दा के गानों को लोग बेहद पसंद करते थे। बप्पी दा डीजे संगीत बनाने के लिए भी जाने जाते रहे हैं। बप्पी दा के निधन से बॉलीवुड सहित राजनीति गलियारे में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए बप्पी दा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। केजरीवाल जी लिखते है कि आज मुझे सुबह-सुबह यह जानकारी मिली कि बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोजर बप्पी दा का निधन हो गया। बप्पी दा (Bappi Lahri) का निधन बॉलीवुड के लिए, संगीत की दुनिया के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
बता दें कि राजनीति क्षेत्र सहित देशभर के लोग बप्पी दा के निधन पर अपने शोक श्रद्धांजलि अपने-अपने तरीके से व्यक्त कर रहे हैं।