सिने जगत की दिग्गज अदाकारा गायत्री उर्फ डॉली डी कू्रज का निधन हो गया है। वह 26 वर्ष की थी।
सिने जगत से एक बुरी खबर आ रही हैं। खबर यह है कि दिग्गज अदाकारा गायत्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गायत्री महज 26 साल की थी। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस के निधन से सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि भला एकाएक यह सब कैसे हो गया। बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक्ट्रेस होली के मौके पर अपने घर लौट रही हैं।

कौन है एक्ट्रेस गायत्री
सिने जगत की दिग्गज अदाकारा गायत्री उर्फ डॉली डी कू्रज तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करती थी। पहले वह सोशल मीडिया से पॉपुलर हुई थी। बाद में उन्हें एक वेब सिरीज में अभिनय का मौका मिला था। इस वेब सिरीज से एक्ट्रेस को काफी पॉपुलरटी मिली थी। रिपोर्ट की माने तो होली के जश्न के बाद एक्ट्रेस अपने कार से घर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह हैदराबाद के गाचीबोवली के समीप पहुंची उनकी कार नियंत्रित खो बैठी थी। जिससे वह कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक्ट्रेस सहित उनके ड्राइवर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
काफी पॉपुलर थी गायत्री
गायत्री सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर थी। वह इंस्ताग्राम पोस्ट के साथ ही यूट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम से काफी पॉपुलर हुई थी। सोशल मीडिया से मिली पॉपुलरटी की वजह से उन्हें वेब सिरीज मैडम सर मैडम में अभिनय करने का मौका मिला। कई शार्ट फिल्मों में भी गायत्री काम कर चुकी थी। एक्ट्रेस की एकाएक मौत से सोशल मीडिया सहित तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री के फैंस यकीन नहीं हो रहा है कि वह वाकई अब इस दुनिया नहीं रही।