अक्षरा सिंह (Akshara Singh) द्वारा एक ईवेंट में लेट पहुंचना लोगों को रास नहीं आया। लिहाजा भीड़ भड़क उठी और जमकर बवाल मचाया। कुर्सी तोड़ी और खूब हंगामा किया। मजबूरन पुलिस को सामने आना पड़ा और लाठी चार्ज करना पडा।
खबरों की माने तो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा खतियानी जोहर कार्यक्रम यात्रा आयोजित करवाया गया था। जिसमें भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकारों को परफार्मेस करना था। लेकिन मुख्यमंत्री के आने पहले यह परफार्मेंस नहीं करवाया जा सका। जब मुख्यमंत्री चले गए तब परफार्मेंस शुरू किया गया। बताया जाता है कि इस ईवेंट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) काफी लेट पहुंची थी। भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार यहां परफार्म कर रहे थे। अक्षरा सिंह के न पहुंचने पर लोग बीच-बीच में हो-हल्ला मचा रहे थे। जिस वजह से कई बार कार्यक्रम को रोकना भी पड़ा था। जब अक्षरा सिंह मंच पर परफार्मेंस देने पहुंची तो भीड़ भड़क उठी।
जैसे तैसे निकली अक्षरा
रिपोर्ट की माने तो जब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) मंच पर परफार्मेंस देने पहुंची तो भीड़ भड़क उठी। जिसके पीछे प्रमुख कारण उनकी लेट-लतीफी को माना गया था। हालात यह हो गई थी कि भीड़ मंच तक पहुंचने लगी थी। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में अक्षरा को जैसे तैसे मंच से बाहर सुरक्षित निकाला गया। बताया जाता है कि भीड़ काफी गुस्से में थी। जिन्होंने कुर्सी और पंडाल पर अपन गुस्सा निकाला। भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
खूब मंचा बवाल
बताया जाता है कि लोगों ने इस कार्यक्रम में जमकर बवाल मचाया। खूब हूटिंग की। कुर्सियां तोड़ी, पडाल उखाड़े। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अन्य चीजों को अपना निशाना बनाया। बताया जाता है कि इस बवाल में कई लोग घायल भी हुए हैं।
इन कलाकारों ने दी परफार्मेंस
मीडिया रिपोर्ट की माने तो उक्त कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकरों ने परफार्मेंस दी है। जिसमें निशा तिवारी, कुणाल तिवारी, गायिका अमृता दीक्षित, पायल बनारसी जैसे कलाकार शामिल हैं।
Also Read- साउथ की इस अभिनेत्री के लिए धड़कता है Salman Khan का दिल, रिलेशनशिप में होने की चर्चा!