Atal pension yojana : मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना अटल पेंशन योजना में सरकार ने बड़ा बदलाव किया हैं। वित्त्य मंत्रालय द्वारा इस बदलाव को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। नए नियम के तहत अब आयकरदाता अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। सरकार का यह नियम आयकरदाताओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा हैं। रिटायरमेंट के बाद जो लोग सिक्योरिटी लाइफ की चाह रखते हैं। उन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हैं।
वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी की गई नोटोफिएक्शन के अनुसार यह नियम 1 अक्टूबर 2022 से लागू होगा। इसके बाद ऐसा कोई भी व्यक्ति जो आयकर कानून के अनुसार इनकमटैक्स पेयर हैं वह लोग आवेदन नहीं कर सकतें है। और अगर वो ऐसा करता भी पाया जाता है तो उसका खाता उसी समय बंद कर दिया जाएगा। और जो पैसे उसके होंगे वो उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ ना हो, इसलिए इसका सरकार द्वारा इसका रख रखाव ककिया जाएगा।
पहले नियम के मुताबिक यदि (Atal pension yojana) आप भारत के नागरिक हैं तो आपकी आयु 18 से 40 वर्ष ले बीच हैं और किसी बैंक और डाकघर में आपका बचत खाता हैं तो आप APY के लिए आवेदन कर सकतें हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने की तय उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपए तक की पेंशन मिलने का प्रावधान हैं।
Atal pension yojana के नाते नियम
Atal pension yojana योजना सरकार की तरफ से 2015 में बनाई गई थीं। सरकार ने APY को संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रख कर शुरू किया था। मगर बाद में इसमें बदलाव किए गए और 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी भारतीय नागरिक इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकता हैं। और अब फिर से इसमें बदलाव के बाद जo भी आयकरदाता हैं ,,वो इसका इसका हिस्सा नहीं बन सकते हैं।
PFRDA के तरफ से जारी किए गए आंकड़ों से बताया गया हैं कि इस योजना से 4 करोड़ से ज्यादा सनस्क्राइबर्स जुड़ चूके हैं। और 2021 से 2022 तक करीब एक करोड़ लोगो ने APY खाता खुलवाया हैं। इसके साथ ही 31 मार्च 2022 तक योजना के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 4.01 करोड़ हो गई हैं।