दुल्हा एक तरफ दुल्हन के साथ सात फेरे ले रहा था। तो दूसरी ओर प्रेमिका दुल्हें की शिकायत थाने में दर्ज करा रही थी। जैसे ही सुबह दूल्हा दुल्हन लेकर घर पहुंचा तो पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए। क्या है पूरा मामला जानिए।
दरअसल यह पूरा मामला रीवा शहर मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र का है। जहां रात के समय युवक अपनी दुल्हन के साथ फेरे ले रहा था और उधर प्रेमिका उसकी करतूत पुलिस को बता रही थी। दुल्हन लेकर जैसे ही दूल्हे राजा वापस लौटे तो पुलिस दरवाजे पर उसका स्वागत करने के लिए खड़ी थी।
जिसने दुल्हे राजा को सलाखों क पीछे पहृुंचा दिया। इस घटना से पलक झपकते शादी की खुशियां हवा हो गई और वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए रिश्तेदार भी धीरे-धीरे निकल गए। 20 वर्षीय युवती के साथ आरोपी राजकुमार साकेत पिता हीरालाल निवासी सुरसा थाना रायपुर कर्चुलियान का प्रेम प्रसंग चलता था। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार बलात्कार करता रहा। वह युवती को रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में लेकर आता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में उसने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर ली। बीतेदिनों युवक की शादी थी और दूल्हा बनकर दुल्हन लेने गया था। उधर वह अपनी नयी नवेली दुल्हन के साथ सातफेेरे ले रहा था और इधर उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई जो पुलिस को उसकी करतूत बता रही थी।

युवती ने शिकायत थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। गुरुवार को आरोपी गगहरा गांव से दुल्हन का विदा करवाकर अपने घर वापस लौटकर आया जहां उसके घर पहुंचते ही पुलिस पहुंच गई जिसने दुल्हे राजा को हिरासत में ले लिया। घर में नयी नवेली दुल्हन आने की खुशियां पलक झपकते हवा हो गई। जब परिजनों को उसकी करतूत का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
उसे लेकर पुलिस थाने आ गई जिससे अब घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मेडिकल के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
Also Read- Rewa News : महंत सीताराम दास के फरारी के दौरान मोबाइल व रूपए देने वाली महिला साथी गिरफ्तार
Also Read- शहीद शंकर पटेल के परिजनों को सीएम ने दी 1 करोड़ की सहायता राशि – Satna News