Paras Peepal Tree : पौधे जीवन का अभिन्न अंग हैं। हरे-भरे पौधे घर की न सिर्फ शोभा बढ़ाते हैं बल्कि यह देखने में भी मनमोहक होते हैं। हरे पौधों को देखकर मन सहज ही प्रसन्न हो जाता है। वास्तु शास्त्र में भी पौधों को अच्छा माना गया है। आज ऐसे ही एक पौधे के बारे में हम आपको बताएंगे। जिसे घर के बाहर लगाने से बिगड़े काम न सिर्फ बनने लगते हैं बल्कि इसके सकारात्मक प्रभाव से घर का भण्डार रूपयों पैसों से भर जाता है। यह पौधा मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु को भी अतिप्रिय है। मान्यता है कि इस पौधे में प्रतिदिन जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं और वह उक्त घर में अपनी कृपा बनाए रखते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सा है यह पौधा।

दरअसल जिस पौधे की हम बात कर रहे हैं वह पारस पीपल का (Paras Peepal Tree) पौधा है। जिसके नाम से ही जाहिर होता है कि यह बेहद पवित्र व आसपास की चीजों को पारस की तरह कर देता है। ज्योतिष में इसे गुरू का पेड़ कहा गया है। यदि कुंडली में यदि गुरू कमजोर हो तो मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से मजबूत हो जाते हैं।
पारस पीपल (Paras Peepal Tree) में डेली जल चढ़ाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। लिहाजा मां लक्ष्मी के आर्शिवाद से वह भक्त को मालामाल बना देते हैं। यदि कोई पैसों की तंगी अथवा आर्थिक समस्या से जूझ रहा है तो वह पारस पीपल के 108 पत्तों पर विष्णु भगवान का नाम लिखकर जल में प्रवाहित करें तो पैसों की दिक्कत दूर होने लगती हैं। धीरे-धीरे धन का भण्डार पैसों से भरने लगता है।
इस प्रकार होता है पारस पीपल
जानकारों की माने तो पारस पीपल (Paras Peepal Tree) दुर्लभ पौधा होता है। जो शहरों में ही देखने को मिलता है। जिसके पत्ते पीपल जैसे होते हैं। लेकिन इनकी गोलाई पीपल के पत्तों से ज्यादा होती है। जहां पीपल लम्बा व बड़ा होता है, वहीं पीपल की लम्बाई कम होती है। पारस पीपल दिखने में बेहद सुन्दर पौधा होता है। जिसे हर व्यक्ति को घर के बाहर, मंदिर परिसर अथवा आंगन में रोपित जरूर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को अति उत्तम बताया गया है। पारस पीपल के नित रोज पूजन से कई प्रकार की कष्टों का नाश होता है।