आर्यन खान (Aryan Khan) पिछले साल निगेटिव खबरों को लेकर जमकर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब वह इस साल पॉजिटिव खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आर्यन बीते दिनों एक शूज ऐड में नजर आए थे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी। खुद शाहरूख ने भी बेटे आर्यन की तस्वीर शेयर करके लिखा कि मुझे पर गया था। तो वहीं गौरी ने भी अपने बेटे की तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर किया था।

अब आर्यन खान (Aryan Khan) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन पर एक एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए सरेआम प्यार लुटा रही हैं। यह एक्ट्रेस कौन है चलिए जानते हैं।
दरअसल आर्यन खान (Aryan Khan) जो एक्ट्रेस सरेआम प्यार लुटा रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस है। जिन्होंने श्रीदेवी के साथ मॉम फिल्म में काम किया है। इस एक्ट्रेस का नाम सजल अली है। सजल ने अपने इंस्ताग्राम स्टोरी पर आर्यन खान की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने दिल की इमोजी बनाई है। इस स्टोरी में सजल ने हवाएं चले गाने को बैकग्राउण्ड में लगाया है।
सजल के करियर पर एक नजर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सजल अली एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने साल 2017 में श्रीदेवी के साथ मॉम फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सजल के काम को काफी पसंद किया गया था। तब से सजल कई पाकिस्तानी टीवी चैनलों में काम कर चुकी हैं। 2020 में सजल ने को-स्टार अहद राजा से शादी कर ली है।
Also Read- Nora Fatehi स्कूल के दिनों में इस एक्ट्रेस की थी जबरा फैंस, अब इस शो में दिखेगी साथ
Also Read- Rewa News : कलेक्टर के निर्देश के बाद शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ने ननि ने चलाई मुहीम