बाॅलीवुड गलियारे में कई ऐसे कपल है, जिनकी उम्र में काफी अंतर है। इनमें से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एवं मलाइका अरोरा (Malaika Arora) भी हैं। ऐसे में इनकी उम्र को लेकर ट्रोलर कई बार सवाल उठे हैं। जिस पर अर्जुन ने अपने तेज-तर्रार जवाब से कई बार इनकी बोलती बंद कर चुके हैं। अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।

बता दें कि मलाइका अरोरा एवं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बाॅलीवुड के हाॅट कपल्स में से एक हैं। यह सितारे अपने रिश्ते पर हमेशा खुलकर बातें करते हैं। कई बार दोनों सितारे अपनी रोमांटिक वीडियो व तस्वीर शेयर करके सुर्खियां बटोर चुके हैं। बीते दिनों यह कपल मालदीव्स पहुंचा था। जहां से कई तस्वीरें व वीडियो इस कपल्स ने शेयर की थी।
48 की मलाइका 36 के अर्जुन
बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा (Malaika Arora) की उम्र जहां 48 साल है। तो वहीं अर्जुन कपूर अभी महज 36 साल के हैं। ऐसे में इस कपल के उम्र में एक बड़ा अंतर है। जिसे लेकर यह कपल्स कई बार ट्रोल हो चुका हैं। सोशल मीडिया ट्रोलर कई बार मलाइका को बुड्ढी औरत जैसे शब्दों से सम्बोधित कर चुके है। बावजूद इसके इस कपल को ट्रोलर की इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कई बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने तो ट्रोलर को करारा जवाब भी दिया है।
अर्जुन ने दिया यह जवाब
मीडिया रिपोर्ट के माने तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कई बार अपने तेज तर्रार जवाब से ट्रोलरों की बोलती बंद कर चुके हैं। अर्जुन कपूर का साफ कहना है कि यह मेरी निजी जिदंगी हैं। मैं अपनी निजी जिंदगी में कुछ भी करूं इससे लोगों को फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अर्जुन कहते है कि हमारी उम्र क्या है इससे हमें फर्क नहीं पड़ता है।
कमेंट्स पर नहीं देता ध्यान
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं मेरी तस्वीर पर क्या कमेंट होता है इस पर मैं ध्यान नहीं देता हूं। मेरी तस्वीर में किया गया कमेंट्स का सबसे ज्यादा फर्क मीडिया को पड़ता है। वही मेरे कमेंट्स को चेक करते हैं और तरह-तरह के सवाल उठाते है। आगे अर्जुन कहते है कि जो मुझे ट्रोल करते हैं। मेरी उम्र पर सवाल उठाते हैं। तो ऐसा इसलिए करते हैं कि वह मुझसे मिलना चाहते है। मेरे साथ वह सेल्फी लेना चाहते हैं। लाइम लाइट में बने रहने के लिए वह इस तरह के कमेंट करते हैं ताकि मैं इस पर मैं ध्यान दूं। यकीन मानिए मैं 90 फीसदी कमेंट चेक ही नहीं करता।