सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एवं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) रंक्षाबंधन के खास एपिसोड में कॉफी विद करण जौहर चैट शो में नजर आने वाले हैं। जहां बहन सोनम अर्जुन की सारी पोल खोलते हुए नजर आएंगी।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एवं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों ही भाई-बहन बॉलीवुड फिल्मों के पॉपुलर स्टार्स हैं। अब यह दोनों सितारे एकसाथ रंक्षाबंधन के मौके पर कॉफी विद करण चैट शो में नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब सोनम एवं अर्जुन एकसाथ कॉफी विद करण चैट शो में बतौर मेहमान पहुंचेंगे। हालांकि इससे पहले दोनों सितारें इस शो में नजर आ चुके हैं। लेकिन अलग-अलग। कॉफी विद करण चैट शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। जिसमें सोनम कपूर अर्जुन कपूर की सारी पोल खोलते हुए नजर आएंगी।

सोनम ने अर्जुन की पोल खोल उड़ाई खिल्ली
कॉफी विद करण चैट शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोनम कपूर की पोल खोलती हुई नजर आ रही हैं। वह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की पोल खोलकर भाई की खिल्ली उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। जिस पर अर्जुन कपूर बहन से थोड़ी खफा नजर आते हैं। वह मजाकिया लहजे में कहते है कि तूं कैसी बहन हैं मेरी, मेरी ही सारी पोल खोले जा रही हैं। मुझे लगता है कि इस शो में सोनम से ट्रोल होने के लिए मुझे बुलाया गया है।
शो में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बताती है कि अर्जुन (Arjun Kapoor) का मेरी सभी सहेलियों संग अफेयर रह चुका है। बताते चले कि अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोरा को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। कई बार अर्जुन एवं मलाइका वेकेशन से साथ में तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।
Also Read- Aishwarya Rai को शाहरूख खान ने इन 5 फिल्मों से निकलवाया, खुद मिस वर्ल्ड ने किया था खुलासा
Also Read- Post office की इस स्कीम में 47 रूपए हर रोज निवेश कर पाएं 35 लाख का रिटर्न