नई कार की पूजा कराने अमरकंटक जा रहे थे कार सवार
Anuppur news : कई बार ऐसी सड़क दुर्घटनाएं हो जाती है। जिसके बारे सुन लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। ऐसी दुर्घटनाओं को देखने व सुनने के बाद जीवन से पूरी तरह से भरोसा उठ जाता है। कुछ ऐसी ही दुर्घटना रविवार की सुबह रीवा-अमरकंटक मार्ग करौंदी तिराहे में हुई। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए समीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी की माने तो अनूपपुर जिले के ग्राम महोली निवासी श्रीवास्तव परिवार नई कार हाल ही में खरीद कर घर लाए थे। जिसकी पूजा-पाठ करने के लिए वह कार में परिजन व पड़ोस के अन्य लोगों के साथ सवार होकर अमरकंटक जा रहे थे। जैसे ही वह रीवा-अमरकंटक मार्ग के करौंदी तिराहे के समीप पहुंचे, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। रिपोर्ट की माने तो कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार के जहां परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
इनकी हुई मौत
हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में सुबोध श्रीवास्तव पत्नी वर्षा श्रीवास्तव एवं मनु सिंह गोड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि दिव्यांश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची राजेंद्र ग्राम पुलिस ने मृत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
Also Read- ट्रक व कार की जोरदार भिड़ंत से घटनास्थल पर तीन की मौत