Big Boss 16 से एक्विट होते ही सुर्खियों में छाए Ankit Gupta, होटल से वायरल हुए वीडियो में दिखी लड़की, मामला गरमाया
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) बिग बॉस (Big Boss 16) से बाहर हो चुके हैं। होटल के कमरे से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें एक लड़की दिखाई दे रही है। जिसके बाद मामला गरमा गया। लोग तरह-तरह बातें कर रहे हैं।
बिग बॉस 16 (Big Boss 16) से एविक्ट हुए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की इस समय चारों ओर चर्चा है। अंकित गुप्ता को घर वालों ने शो में कम योगदान देने पर वोटआउट कर दिया। जिसकी वजह से फैंस सोशल मीडिया में अंकित गुप्ता को वापिस लाओ मुहीम चला रखे हैं। तो वहीं अंकित (Ankit Gupta) के शो से बाहर होने पर प्रियंका चहर चौधरी पूरी तरह से टूट गई हैं। जिसे देखकर भी फैंस पूरी तरह से अंकित को शो में वापस भेजने की डिमाण्ड कर रहे हैं।
तो दूसरी ओर अंकित धड़ाधड़ इंटरव्यू दे रहे हैं। जहां वह अपने एक्विशन को लेकर बात रख रहे हैं। इस बीच उनका सोशल मीडिया में एक तेजी से वीडियो वायरल हुआ। वीडियों में उनके बेडरूम में एक लड़की नजर आई है। जिसके बाद फैंस हैरान है। इस वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही हैं।
दरअसल वीडियो में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) एक इंटरव्यू दे रहे हैं। तभी वीडियो के बैकग्राउण्ड में एक लड़की दिखाई दी। अंकित को जैसे ही इस बात का एहसास होता है कि कैमरे में लड़की दिख रही हैं तो वह तुरंत कैमरे को उठा देते हैं।
Just look at the background a girl is on #AnkitGupta bed in hotel room
— Vicky Power (@VickyPower10) December 26, 2022
Pichy to dekho kon hy wo#MCStan #ShivThakare #ShivStan #AbduRozik #SumbulTouqeerKhan #BB16 #biggboss #biggboss
EVICT SAJID NOW pic.twitter.com/ZmZ7ZHuRU9
अब अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने भले ही वीडियो को मूव कर दिया हो, लेकिन वीडियो मे जो लड़की दिख गई है उससे फैंस का माथा ठनक गया है। अब हर कोई यह सवाल उठा रहा है कि क्या वह लड़की अंकित की गर्लफ्रेंड हैं। यदि हैं तो फिर प्रियंका चहर चौधरी के साथ अंकित का कैसा रिश्ता था। तो वहीं कई लोगों का यहां तक कहना है कि दोनों शो में बने रहने के लिए दोस्ती और प्यार का सहारा ले रहे हैं। हालांकि बात कुछ भी हो, लेकिन प्रियंका का पत्ता साफ दिख रहा है।
Just look at the background a girl is on #AnkitGupta bed in hotel room
— Vicky Power (@VickyPower10) December 26, 2022
Pichy to dekho kon hy wo#MCStan #ShivThakare #ShivStan #AbduRozik #SumbulTouqeerKhan #BB16 #biggboss #biggboss
EVICT SAJID NOW pic.twitter.com/ZmZ7ZHuRU9
तो वहीं दूसरी ओर अंकित (Ankit Gupta) के फैंस उनके बचाव में खड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब अंकित इंटरव्यू दे रहे थे तब वहां 5 लोग मौजूद थे। ऐसे में अंकित के प्रति गलत बातें न फैलाएं।