आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) एवं अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) के बीच क्या चल रहा है करण जौहर ने एक्ट्रेस से पूछा सवाल तो क्या मिला जवाब चलिए जानते हैं।
अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) एवं साउथ अभिनेता विजय देवकरकोंडा करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आने वाले हैं। जहां करण अनन्या (Ananya Pandey) से उनके निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछते हुए नजर आएंगे। का एक वीडियो इंस्ताग्राम पर करण जौहर ने शेयर किया है। इस पर एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया चलिए जानते हैं।

अनन्या पाण्डेय (Ananya Pandey) बॉलीवुड की दिग्गज कलाकारा है। वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। लाइगर फिल्म में अनन्या की पहली बार जोड़ी विजय देवरकोंड के साथ बनी है। लिहाजा फिल्म का प्रमोशन करने यह जोड़ी काफी विद करण शो में नजर आएंगी। जिसका एक प्रोमो वीडियो हाल ही में करण जौहर द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया गया है।
प्रोमो वीडियो में करण जौहर अनन्या (Ananya Pandey) के निजी जीवन से जुड़े कुछ सवाल पूछते हुए नजर आए। दरअसल करण अनन्या के हुई एक पार्टी के बारे में कुछ बोलने जा रहे थें तभी अनन्या उन्हें चुप करा देती हैं। लेकिन करण यहीं नहीं रूकते हैं वह अनन्या से पूछते हैं कि आखिर उनके और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के बीच क्या चल रहा है। जिसका जवाब एक्ट्रेस ने नहीं दिया है।
बताते चले कि लाइगर फिल्म 25 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका हैं। फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं। लाइगर फिल्म में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। अनन्या (Ananya Pandey) एवं विजय के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। लाइगर फिल्म एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज होगी।
Also Read- RANVEER SINGH के न्यूड फोटोशूट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल