Anant Ambani Radhika Engagement : राधिका मर्चेंट बनेगी अंम्बानी परिवार की छोटी बहू, राजस्थान में हुई सगाई
Anant Ambani Radhika Engagement : राधिका मर्चेंट बनेगी अम्बानी परिवार की छोटी बहू। गत दिनों राधिका व अनंत अंबानी की सगाई राजस्थान के नाथद्वार के श्रीनाथजी मंदिर में हुई है।
Anant Ambani Radhika Engagement : देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी इन दिनों अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की माने तो मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होने जा रही हैं। जिनकी सगाई गत दिनों राजस्थान के श्रीनाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में सम्पन्न हुई हैं। बताते चले कि लम्बे समय से राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। लिहाजा गत दिनों शादी की पहली रस्म सगाई पूरी हो चुकी हैं। हालांकि शादी इन दोनों की कब होगी इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

Anant Ambani Radhika Engagement : बता दें कि राधिका मर्चेंट लम्बे समय से अंबानी परिवार के हर फंक्शन में नजर आ रही थी। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि राधिका अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया में एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें यह साफ किया गया है कि राधिका एवं अनंत की सगाई हो चुकी हैं।

Anant Ambani Radhika Engagement : राधिका एवं अनंत की सगाई की तस्वीर रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर परमिल नाथवानी ने शेयर की हैं। तस्वीरों में राधिका एवं अनंत बेहद खूबसूरत दिखे। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में मुकेश अबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी भी नजर आई। सभी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। सगाई समारोह के दौरान काफी लोग मौजूद रहे। बताते चले कि हाल ही में ईशा अंबानी भी अपने जुड़वा बच्चों को लेकर मुम्बई लौटी हैं। जहां अंबानी परिवार ने अपनी लाडली बेटी का भव्य स्वागत किया था। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थी। वायरल तस्वीरों में नानी नीता अंबानी अपने दोनों नन्हे मेहमानों को गोंद में लिए हुए नजर आई थी।
Heartiest congratulations to dearest Anant and Radhika for their Roka ceremony at the Shrinathji temple in Nathdwara. May Lord Shrinath ji’s blessings be with you always. #AnantAmbani pic.twitter.com/BmgKDFsPYh
— Parimal Nathwani (@mpparimal) December 29, 2022
कौन हैं राधिका मर्चेंट
Anant Ambani Radhika Engagement : राधिका मर्चेंट लम्बे समय से अनंत अंबानी की दोस्त हैं। वह मुकेश अंबानी के दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका बला की खूबसूरत दिखती हैं। राधिका के पिता वीरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। जो गुजरात के कच्छ के रहने वाले है। राधिका ने 8 सालों तक भारतनाट्य का प्रशिक्षण लिया है। राधिका न्यूयॉर्क यूनिर्वसिटी से राजनीति में अर्थशास्त्र से पढ़ाई की हैं।
Also Read- Rewa News : मिस रीवा 2022 बनी ऐश्वर्या मिश्रा