पुष्पा फिल्म रिलीज के बाद से अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लगातार सुर्खियों में बने हुए है। अल्लू को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। अब अल्लू अर्जुन का सालों पहले दिया गया एक इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है। जिसमें अल्लू अर्जुन ने बताया कि बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस उनकी फेवरेट है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए महीने भर बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी पुष्पा फिल्म की चर्चा बनी हुई है। फिल्म पुष्पा ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में अपना डंका बजवा डाला है। हिन्दी भाषा में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जर्बदस्त प्रदर्शन किया। जिसके बाद से अल्लू अर्जुन की लोकप्रिया बॉलीवुड में भी काफी बढ़ गई है। बॉलीवुड के कई मेकर्स अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते हैं। तो दूसरी ओर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी है जो उनकी दीवानी हो चुकी है।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दीवानों में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में आलिया ने साफ किया कि पुष्पा फिल्म देखने के बाद उनका पूरा फैमिली मेम्बर अल्लू अर्जुन का दीवाना हो गया है। आलिया कहती है कि वह अल्लू अर्जुन के साथ काम करने को लेकर बेताब है। ऐसे में अल्लू अर्जुन एवं आलिया की जोड़ी पर्दे पर हमें कब दिखेगी, फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा। लेकिन इस बीच अल्लू अर्जुन का सालों पुराना दिया गया एक बयान सुर्खियों में है। जिसमें उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड में कौन उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) से जब यह पूछा गया कि बॉलीवुड में उनकी कौन सी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। तो उन्होंने जवाब दिया था कि परिणीति चोपड़ा व आलिया भट्ट। आगे अल्लू अर्जुन ने कहा था कि वह इन दोनों हिरोइनों के साथ काम करना चाहेगी। ऐसे में अब आलिया भट्ट भी अल्लू अर्जुन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। यदि अब यह जोड़ी पर कोई प्रोड्यूसर दांव लगाता है तो निश्चित ही उस प्रोड्यूसर की चॉदी होगी। क्योंकि अभिनय के मामले में दोनों ही सितारे लजवाब है। ऐसे में यदि इनकी जोड़ी बनती है तो निश्चित ही पर्दे पर धमाल मचाएगी।