आखिर किसके सजेशन पर पुष्पा फिल्म में Allu Arjun ने किया था मैं झुकेगा नहीं.. व सिग्नेचर वॉक, अभिनेता ने किया खुलासा

आखिर किसके सजेशन पर पुष्पा फिल्म में Allu Arjun ने किया था मैं झुकेगा नहीं.. व सिग्नेचर वॉक, अभिनेता ने किया खुलासा

आखिर किसके सजेशन पर पुष्पा फिल्म में Allu Arjun ने किया था मैं झुकेगा नहीं.. व सिग्नेचर वॉक :- पुष्पा द राइज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म को देखकर लोग अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पुष्पा स्टाइल पर फिदा हो गए।

फिल्म के मैं झुकेगा नहीं साला व सिग्नेचर वॉक को लोगों ने जमकर कॉपी किया। लेकिन अल्लू अर्जुन को फिल्म में ऐसा करने का सजेशन किसने दिया, क्या जानते हैं। नहीं तो चलिए जानते हैं क्योंकि अभिनेता ने हाल ही में इस राज से पर्दा उठाया है।

आखिर किसके सजेशन पर पुष्पा फिल्म में Allu Arjun ने किया था मैं झुकेगा नहीं.. व सिग्नेचर वॉक, अभिनेता ने किया खुलासा

साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। अल्लू की हर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद करते हैं। एक्टर की फिल्मों की स्टोरीलाइन, रोमांस व एक्शन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अभिनेता के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पुष्पा द राइज साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स पर धमाल मचाने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई की है। पुष्पा फिल्म को कई भाषाओं में एकसाथ रिलीज किया गया था। जिसमें तमिल, तेलुगु, हिंदी समेत कई भाषाएं शामिल है।

फिल्म रिलीज होने के बाद इंस्ताग्राम में पुष्पा के गानों, डायलॉग व सिग्नेचर वॉक की बढ़ सी आ गई थी। लोगों ने जमकर पुष्पा फिल्म के गाने, डॉयलाग व सिग्नेचर वॉक पर रील बनाए। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई। फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के स्टाइल को भी फैंस ने खूब कॉपी किया।

अल्लू अर्जुन का डायलॉग मैं झुकूगा नहीं… अपनी दाढ़ी के नीचे से हाथ घूमाना, श्रीवल्ली…गाने का डांस व अभिनेता के चलने व बोलने का तरीका फैंस को खूब रास आया। जिसको सभी ने दबाके कॉपी किया। पुष्पा के स्टाइल को कॉपी करना एक ट्रेंड सा बन गया था, जिसे आम लोगों के साथ ही सेलेब्स ने भी खूब फॉलो किया।

आखिर किसके सजेशन पर पुष्पा फिल्म में Allu Arjun ने किया था मैं झुकेगा नहीं.. व सिग्नेचर वॉक, अभिनेता ने किया खुलासा

लेकिन क्या आपको मालूम है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने स्टाइल, डांस, मैं झुकूगा नहीं… व सिग्नेचर वॉक किसके कहने पर किया था? इस राज से खुद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने हाल ही में पर्दा उठाया है। अभिनेता ने बताया यह सब करने के लिए उन्हे किसने सजेशन दिया था। जो दुनियाभर में फेमस हो गया।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के अपने सिग्नेचर वॉक करने के लिए उन्हें फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने निर्देश दिए थे। अल्लू अर्जुन कहते है कि निर्देशक सुकुमार गारू ने उनसे कहा था कि कहा था कि मुझे नहीं पता तुम क्या करोगे। लेकिन हर किसी को तुम्हारे जैसी चाल चलनी है।

जिसके बाद अल्लू (Allu Arjun) ने स्लोपिंग शोल्डर बॉडी लैंग्वेज रखने के बारे में विचार किया। अल्लू को लगा था कि दर्शकों के लिए यह सब अपना पाना सरल होगा। बता कि पुष्पा द राइज फिल्म 200 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 365 करोड़ रूपए कमाए थे। जिसमें 100 करोड़ अकेले हिन्दी वर्जन के थे। बताते चले कि अल्लू की यह फिल्म 17 दिसम्बर 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना अर्जुन के अपोजिट नजर आई थी। ऐसे में अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस पर काम भी शुरू किया जा चुका है।

Also Read- जब हॉलीवुड एक्ट्रेस नताली ने Ranbir Kapoor की हरकत देख कहा हट जाओ यहां से, जाने अभिनेता क्या कर दिया था ऐसा

Also Read- Disha Patani खुद की फिल्में देख बंद कर लेती है आंखे, ये रही बड़ी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *