आलिया भट्ट ने बयां किया कपूर फैमिली के राज, कहा-वहां सारे लोग एकसाथ करते हैं काम!

आलिया भट्ट ने बयां किया कपूर फैमिली के राज, कहा-वहां सारे लोग एकसाथ करते हैं काम!

आलिया भट्ट ने बयां किया कपूर फैमिली के राज :- आलिया भट्ट हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में बतौर गेस्ट पहुंची। सीजन 7 की आलिया पहली गेस्ट हैं। आलिया के साथ इस शो में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के को-एक्टर रणवीर सिंह भी साथ रहे। यहां आलिया भट्ट ने कपूर फैमिली के ढेर सारे राज बयां किए।
आलिया कहती है कि कपूर फैमिली बेहद क्यूट है। यहां मुझे बहुत प्यार मिला। आलिया कहती है कि वह एकल परिवार में पली बढ़ी, लेकिन उनका ससुराल काफी बड़ा हैं। हमारा परिवार अपने काम से काम रखता है। लेकिन कपूर परिवार ऐसा नहीं हैं वहां सब एकसाथ काम करते हैं।

आलिया भट्ट ने बयां किया कपूर फैमिली के राज, कहा-वहां सारे लोग एकसाथ करते हैं काम!

आलिया करण जौहर के शो में बताती है कि मैं जिस फैमिली से हूं वहां मेरी मां, पिता व बहनें थी। जो कि काफी छोटी फैमिली है। छोटी फैमिली की वजह से हमारी बातें भी लिमिटेड होती थी। हम बहुत क्लोज फैमिली से रहे हैं। हमारा परिवार बड़ा नहीं है। ऐसे में हमारे यहां सेलिब्रशंस एवं गेट टुगेदर नहीं होते थे। छोटी फैमिली होने की वजह से यहां हर कोई अपने काम से काम रखता था। लेकिन आप कपूर फैमिली में जाइए। यहां हर कोई साथ में काम करता है। साथ में खाना खाते हैं, साथ में पूजा-अर्चना करते हैं। आरती करते हैं। जो कि बेहद अच्छा है। कपूर फैमिली में पहुंचकर मैं उन पलों को गुजारी। जो मेरी जिंदगी का एक नया अहसास है।

बताते चले कि इसी साल आलिया भट्ट 14 अप्रैल को कपूर फैमिली की बहू बनी हैं। आलिया इन दिनों लंदन में है। जहां से उन्होंने बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया। अब आलिया कॉफी विद करण चैट शो को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही में आलिया की अपकमिंग फिल्म डॉर्लिंग का टीजर जारी किया गया है। आलिया की यह फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Also Read- जान्हवी कपूर की यह कातिलाना तस्वीर आपको कर देगी मदहोश, क्लिक कर देखें

Also Read- गिन्नी चथरत को आई लव यू बोलने कपिल शर्मा की नहीं पड़ रही थी हिम्मत, दो पैग मारकर बयां किया था दिल का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *