आलिया भट्ट ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस पूछने लगे डिलेवरी डेट

आलिया भट्ट ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस पूछने लगे डिलेवरी डेट

बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की। जिसे सुनकर फैंस बेहद खुश हुए। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को बधाईयां दी। अब हाल ही में आलिया ने कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की है। जिसमें यूजर्स काफी रिएक्ट कर रहे हैं। तो कई ऐसे यूजर भी रहे जो आलिया से गुड न्यूज की डेट पूछते भी नजर आए।

दरअसल आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बीते दिनों अपनी तीन तस्वीरें एकसाथ शेयर की। पहली तस्वीर में आलिया नजर आई। तो दूसरी में आसमान दिखाई दिया। जबकि तीसरी तस्वीर में आलिया की परछाई। आलिया की इन तस्वीरों को सेलेब्स सहित फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। तो कई यूजर्स व सेलेब्स ऐसे भी रहे जो एक्ट्रेस को खुद की सेहत का ख्याल रखने की भी सलाह देते नजर आए।

आलिया भट्ट ने शेयर की ऐसी तस्वीर की फैंस पूछने लगे डिलेवरी डेट

आलिया द्वारा हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को बधाई दी तो कईयों ने प्रेग्नेंसी ग्लो की भी चर्चा की। तो कई यूजर्स ने रणवीर कपूर का हाल पूछते नजर आए। एक यूजर ने पूछा रणवीर कहां हैं। वह कब तक साथ में आएंगे। इस दरम्यान कई यूजर्स ऐसे भी रहे जो आलिया को बेबी बंप छिपाने की भी बात कहते दिखे। तो कई यूजर्स ने डिलेवरी डेट को लेकर भी सवाल किया। एक यूजर ने लिखा गुड न्यूज की डेट क्या है।
बताते चले कि गत 27 जून को आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई खबर तेजी से वायरल हुई। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर बधाईयां दी। बताते चले कि इसी साल आलिया एवं रणवीर ने 14 अप्रैल को शादी की थी।

ब्रम्हास्त्र में साथ दिखेंगे आलिया रणवीर

बताते चले कि आलिया एवं रणवीर ने अब तक बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में की है। लेकिन किसी भी फिल्म में यह कपल साथ नजर नहीं आया। लेकिन अब यह कपल ब्रम्हास्त्र फिल्म के जरिए पर्दे पर पहली बार एकसाथ नजर आएंगे। आलिया व रणवीर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी राय लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर बीते दिनों जारी किया गया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ऐसे में अब फैंस को ब्रम्हास्त्र फिल्म के रिलीज का इंतजार है।

Also Read- Most Valuable one Rupees : कार खरीदने के सपने को साकार करेगा 1964 में जारी किया गया यह एक रूपए का नोट

Also Read- अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना से साथ पुष्पा 2 फिल्म में काम का मौका, जाने ऑडीशन से जुड़ी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *