रणवीर कपूर से शादी करने से पहले प्रेग्नेंट थी Alia Bhatt, डिलेवरी डेट से हुआ खुलासा
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी प्रेग्नेंसी एनाउसमेंट शादी के दो माह बाद कर दी थी। अब उनकी डिलेवरी डेट सामने आ रही है। जिसे लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी।
Alia Bhatt : रिपोर्ट की माने तो आलिया की डिलेवरी डेट नवम्बर महीने में है। दावा यह किया जा रहा है कि इसी महीने आलिया नन्हें मेहमान को जन्म दे सकती है। तारीखों की बात करें तो 20 नवम्बर से लेकर 28 नवम्बर आलिया के डिलेवरी डेट है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि आलिया शादी से पहले प्रेग्नेंट थी।

क्योंकि रणवीर कपूर एवं आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इस हिसाब से शादी को अभी महज 7 महीने होने जा रहे है। यदि आलिया की डिलेवरी नवम्बर महीने में होती हैं तो यह साफ हो जाएगा कि आलिया शादी (Alia Bhatt) से पहले प्रेग्नेंट थी।

बात करें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रणवीर कपूर की तो दोनों ही सितारे लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस बीच कई बार दोनों के शादी की खबरे सामने आई। कई मौके ऐसे भी रहे जब यह दावा किया गया कि दोनों के शादी के कार्ड तक छप गए हैं। लेकिन बाद में यह महज अफवाह निकले। हालांकि कोरोना को भी आलिया एवं रणवीर कपूर की शादी देरी होने में प्रमुख कारण माना जा रहा हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एवं रणवीर कपूर हाल ही ब्रम्हास्त्र फिल्म में एकसाथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा आलिया भट्ट आगामी समय में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट रणवीर सिंह होंगे। इसके अलावा जया बच्चन सहित कई अन्य सितारे इस फिल्म में नजर आएंगे।
आलिया एवं रणवीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रम्हास्त्र 4 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। जिसे फैंस अब सीधे अपने मोबाइल फोन पर देख सकेंगे। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा के आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ द स्टोन फिल्म में नजर आएगी।
Also Read- 21 साल की उम्र में Anushka Sen ने ढाया कहर, यह तस्वीरें बॉलीवुड की दिग्गज हसिनाओं को कर रही फेल