आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आरआरआर फिल्म (RRR Film) के जरिए साउथ सिनेमा में एंट्री कर चुकी हैं। उनकी यह फिल्म जल्द सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) साउथ के एक सुपरस्टार की बहुत बड़ी दीवानी है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है। ऐसे में आलिया रणवीर कपूर को छोड़ किस सुपरस्टार की दीवानी हैं चलिए जानते हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बहुत बड़ी फैंस हैं। आलिया अल्लू की फैंस फिल्म पुष्पा देखने के बाद बनी हैं। एक इंटरव्यू की माने तो इस बात का खुलासा हाल ही में आलिया भट्ट ने किया है। आलिया ने बताया कि जब से उन्होंने पुष्पा फिल्म देखी है तब वह अल्लू अर्जुन की दीवानी हो गई है। वह अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ काम करने को बेताब है। आलिया बताती हैं कि पुष्पा फिल्म (Pushpa film) को उन्होंने अपनी पूरी फैमिली के साथ देखी गई है। यह फिल्म देखने के बाद अकेली वह अल्लू अर्जुन की दीवानी नहीं हुई हैं बल्कि उनकी पूरी फैमिली अल्लू अर्जुन की फैंस हो चुकी हैं।

आलिया बताती है कि वह अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ जल्द से जल्द कोइ्र फिल्म करना चाहती हैं। ऐसे में अब आलिया की यह ख्वाहिश कब पूरी होगी फिलहाल इसके लिए अभी हमें इंतजार करना होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि आलिया भट्ट साउथ सिनेमा में आरआरआर फिल्म (RRR Film) के जरिए डेब्यू कर चुकी है। कोविड- 19 की वजह से उनकी यह फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हो सकी है। लेकिन रिपोर्ट की माने तो मार्च 2022 के अंत तक अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यह फिल्म सिनेमा हाल में रिलीज हो जाएगी। बता दें कि आरआरआर एक बिग बजट मूवी है।
जिसके एसएस राजामौली (SS Rajamouli) निर्माता निर्देशक है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा साउथ के सुपरस्टार जूनियर एंटीआर, रामचरण जैसे सितारे अहम रोल में हैं। इसके अलावा अजय देवगन भी फिल्म में एक बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर बीते दिनों रिलीज किया जा चुका है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। आरआरआर फिल्म (RRR Film) का एक गाना बीते दिनों जमकर धूम मचा चुका है। ऐसे में अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज होगी। आरआरआर के अलावा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों में गंगूबाई गाठियाबाड़ी, ब्रम्हास्त्र जैसी कई फिल्में शामिल हैं।