बच्चन पाण्डेय फिल्म (Bachchan Pandey Movie) का आज एक पोस्टर रिलीज हुआ। पोस्टर में अक्षय कुमार (Akshay kumar) बेहद डेंजरस नजर आए। पोस्टर के साथ ही बच्चन पाण्डेय के टीजर कब रिलीज होगा इसकी जानकारी दी गई है।
अक्षय कुमार (Akshay kumar) की बच्चन पाण्डेय फिल्म (Bachchan Pandey Movie) का फैंस को लम्बे समय से इंतजार है। फिल्म को लेकर फैंस कई बार एक्साइटमेंट दिखा चुके हैं। लेकिन कोरोना की वजह से यह फिल्म रिलीज का वॉट जोहती रही। आज फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया। जिसमें अक्षय कुमार बेहद डेंजरस लुक देखने को मिला। पोस्टर में पकी दाढ़ी, कान में बाली, सिर पर कपड़ा बांधे अक्षय कुमार दिखे। पोस्टर में अक्षय कुमार की एक आंख को दिखाया गया। जो बेहद डेंजरस लग रही है। पोस्टर से पता चलता है कि अक्षय कुमार बच्चन पाण्डेय फिल्म में एक काने गैंगस्टर का किरदार निभाने वाले हैं। जो बेहद ही डेंजरस होगा।

3 दिन बाद रिलीज होगा पोस्टर
अक्षय कुमार (Akshay kumar) स्टारर फिल्म बच्चन पाण्डेय (Bachchan Pandey Movie) का टीजर 3 दिन बाद यानी कि 18 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। बच्चन पाण्डेय फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले तैयार किया गया है। जबकि फिल्म का निर्देशन फरहद समजी ने किया है। बच्चन पाण्डेय फिल्म होली के मौके पर 18 मार्च को रिलीज होगी। बच्चन पाण्डेय फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नाडिश, अरशद वारसी जैसे सितारे नजर आएंगे।
होली पर गर्दा उड़ाएंगे अक्षय
साल 2022 में होली के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay kumar) बच्चन पाण्डेय फिल्म (Bachchan Pandey Movie) के जरिए धमाल मचाएंगे। फिल्म का पोस्टर आज रिलीज किया गया है। टीजर 18 फरवरी को रिलीज होगा। जबकि फिल्म थिरएटर में 18 मार्च को रिलीज की जाएगी। ऐसे में इस होली बच्चन पाण्डेय फिल्म के जरिए सिनेमा घरों में अक्षय कुमार गर्दा उड़ाते हुए नजर आएंगे। सामने आए नए पोस्टर में बच्चन पाण्डेय फिल्म का डॉयलॉग मुझे भाई नीं गॉड फॉदर बोलते खूब सुर्खियां बटोर रहा है।