सलमान खान (Salman Khan) कभी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को लेकर एस्क्ट्रा पजेसिव हो गए। जिससे तंग आकर एक्ट्रेस ने सुपरस्टार से ब्रेकअप कर लिया था।
बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान (Salman Khan) फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे है। सुपरस्टार का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसों संग जुड़ा, लेकिन किसी के साथ रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया, और सभी से ब्रेकअप हो गया। लेकिन सलमान खान एवं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था। दोनों ही सितारे हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सेट एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन यह रिश्ता एक से दो ही साल चल सका।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सलमान (Salman Khan) ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के प्रति कभी एक्स्ट्रा पजेसिव हो गए थे। जिससे परेशान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने सलमान से ब्रेकअप कर लिया और उनसे हमेशा के लिए दूर हो गई। लेकिन सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय संग जुड़ा। दोनों जब साथ नजर आने लगे तो सलमान को यह बात रास नहीं आई। लिहाजा कुछ समय बाद विवेक एवं ऐश्वर्या का भी अलगाव हो गया। इसी बीच साल 2007 में जब ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी का निर्णय लिया तो सभी हैरत में पड़ गए।

अभिषेक एवं ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) की धूमधाम से शादी हुई। लेकिन इन सितारों की शादी में भी खूब हंगामा हुआ था रिपोर्ट की माने तो शादी के दरम्यान एक मॉडल अभिषेक के घर घुस आई थी। जिसने ऐश्वर्या पर खुद का पति चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। तो इस हंगामे की जो वजह सामने आई उसने सबको हैरत में डाल दिया।
इसी तरह एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान से ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) द्वारा अभिषेक से शादी किए जाने पर उनकी राय मांगी गई तो सुपरस्टार ने जो बड़ी बात कही। उससे सुनकर सभी हैरान रह गए। सलमान (Salman Khan) कहा कि वह खुश है कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन जैसे ही अच्छे इंसान को अपना हमसफर चुना हैं। वह प्रार्थना करते हैं यह जोड़ी हमेशा खुश रहे। बता दें कि ऐश्वर्या एवं अभिषेक की शादी को एक लम्बा वक्त बीत चुका हैं। इस शादी से आज दोनों सितारों की एक बेटी है। जिसका नाम आराध्या बच्चन है। जो अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ नजर आती हैं। आराध्या हूबहू मां ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं।