रणवीर कपूर बैक टू बैंक दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पहली ब्रम्हास्त्र व दूसरी शमशेरा। रणवीर कपूर की यह दोनों ही फिल्में इसी साल सिनेमा घरों में रिलीज होगी। रणवीर इन दिनों ब्रम्हास्त्र फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। लिहाजा उन्होंने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए ऐश्वर्या राय संग किए गए काम का एक्सपीरियंस साझा किया।

फिल्म प्रमोशन के दरम्यान रणवीर कपूर ऐ दिल है मुश्किल फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की। रणवीर ने कहा कि फिल्म में ऐश्वर्या संग रोमांस करना वह खुद के लिए बेहद भाग्यशाली मानते हैं। आगे रणवीर कहते है कि ऐश्वर्या राय मुझसे काफी फ्रेंडली हो गई थी। जबकि मैं उनसे उम्र में बेहद छोटा था। हम साथ खाना खाते थे। फिल्मों के बारे में बातें करते थे। ऐश्वर्या अपनी आगामी आने वाली फिल्मों को लेकर भी मुझसे बातें शेयर किया करती थी।
आगे रणवीर कपूर कहते हैं कि ऐश्वर्या संग रोमांस करने का मौका सबको नहीं मिलता हैं। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐश्वर्या संग रोमांस करने का मौका मिला। बताते चले कि रणवीर कपूर ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या संग पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए थे। रणवीर ऐश्वर्या के अलावा अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में लीड रोल में थी।
बात के करें रणवीर कपूर के निजी जिंदगी तो वह जल्द पापा बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने बीते 27 जून को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया था। रणवीर एवं आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके अलावा रणवीर एवं आलिया ब्रम्हास्त्र फिल्म में एकसाथ नजर आने वाले है। इस फिल्म के अलावा रणवीर की एक और बड़ी फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली हैं। जो है शमशेरा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रणवीर इस फिल्म में डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब रणवीर किसी फिल्म में डबल रोल प्ले करेंगे। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, वाणी कपूर नजर आएंगे।
Also Read- कियारा आडवाणी को इस अभिनेता ने कहा-हाइट कम किस ज्यादा तो भड़क उठे यूजर्स, सुनाई खरी-खोटी
Also Read- Deepika Padukone को लेकर रणवीर सिंह ने जाहिर की दिली इच्छा, तो पत्नी कहा-मेरे पास जल्दी आ जाओ!