Age Difference : बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) व प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की गिनती दिग्गज एक्ट्रेसों में होती हैं। यह एक्ट्रेस अपने निजी जिंदगी को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। तीनों ही एक्ट्रेस शादी करके अपना घर बसा चुकी हैं। साथ ही ये एक्ट्रेस फिल्मों में भी एक्टिव हैं। ये तीनों ही एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में बड़ी हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इनके व इनके पति के उम्र में कितना साल का अंतर है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बच्ची आराध्या बच्चन है। जो अब 11 साल की हो चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से उम्र में 3 साल की बड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऐश्वर्या का जन्म 1 नवम्बर साल 1973 में हुआ था। जबकि अभिषेक का जन्म 5 फरवरी 1976 में हुआ था। ऐसे में ऐश्वर्या पति अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं।


प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी है। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की। निक प्रियंका से उम्र में काफी छोटे हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 हैं तो वहीं निक जोनस की जन्म तारीख 16 सितम्बर 1992 है। ऐसे में प्रियंका निक से सीधे 10 साल बड़ी हैं।


कटरीना कैफ
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा है। साल 2003 से बूम फिल्म जरिए सिने जगत में कदम रखने वाली कटरीना आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। कटरीना ने साल 9 दिसम्बर 2021 को विक्की कौशल से शादी की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटरीना उम्र में पति विक्की कौशल से बड़ी हैं। कटरीना की जन्म तारीख 16 जुलाई 1983 है। जबकि विक्की कौशल की जन्म तारीख 16 मई 1988 है। ऐसे में कैटरीना विक्की कौशल से तकरीबन 5 साल की बड़ी हैं।


Also Read- आमिर खान की बेटी इरा खान ने बयां किया बेडरूम सीक्रेट, कहा-ब्वॉयफ्रेंड ऐसे देता है पूरा मजा
Also Read- Kartik Aryan से फैंस ने पूछा शादी कब करोंगे तो अभिनेता दिया मजेदार जवाब