रॉबिनहुड एक्सचेंज (Robinhood Exchange) के बाद शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) अब एक और एक्सचेंज पर लिस्ट हो चुका हैं। 20 अप्रैल से इस एक्सचेंज में शीब टोकन की खरीदी व बिक्री शुरू हो जाएगी।
शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) कीमतों में भले ही कोई बड़ी वृद्धि देखने को न मिल रही हो, लेकिन इस टोकन को लेकर लगातार बड़ी-बड़ी खबरें आती रहती हैं। बीते दिनों शीबा इनु कॉइन को रॉबिनहुड एक्सचेंज ने अपने प्लेटफार्म पर लिस्ट किया था। जिसकी जानकारी खुद रॉबिनहुड ने अपने ट्वीट एकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके दी थी।

रॉबिनहुड एक्सचेंज ने शीबा इनु कॉइन के अलावा दो और कॉइनों को अपने प्लेटफार्म पर लिस्ट किया था। रॉबिनहुड एक्सचेंज (Robinhood Exchange) में शीब टोकन लिस्ट होने के बाद इसकी कीमतों में थोड़ी उछाल देखने को मिली थी। बताते चले कि शीबा कम्युनिटी द्वारा लगातार रॉबिनहुड एक्सचेंज (Robinhood Exchange) में शीब टोकन को लिस्ट करने की मांग की जा रही थी। लेकिन रॉबिनहुड ने शीब को लिस्ट करने के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जिससे यह माना जा रहा था कि शीबा यहां इतना जल्दी लिस्ट नहीं होगा। लेकिन रॉबिनहुड ने एकाएक शीब टोकन को लिस्ट करके सबको चौंका दिया था।
$SHIB @Shibtoken
— Parex Exchange 🔰 (@parexmarket) April 17, 2022
gets listed on #ParexMarket!
🔰Pairs: SHIB/USDT
🔰Deposit: 14:00, April 20, 2022 (UTC) (#BEP20)
🔰Trading: 17:00, April 20, 2022 (UTC)#P2E #SHIB #SHIBARMY #DEX pic.twitter.com/J8HMzVuPtX
Parex Exchange में लिस्ट हुआ शीबा
रॉबिनहुड एक्सचेंज (Robinhood Exchange) के बाद अब शीबा इनु कॉइन पारेक्स एक्सचेंज (Parex Exchange) पर लिस्ट हो चुका है। जिसकी जानकारी पारेक्स एक्सचेंज ने एक ट्वीट करके साझा की है। पारेक्स एक्सचेंज ने ट्वीट में बताया कि उसने शीब टोकन को अपने प्लेटफार्म पर लिस्ट कर दिया है। अब पारेक्स एक्सचेंज (Parex Exchange) यूजर 20 अप्रैल से शीब टोकन की खरीदी व बिक्री कर सकेंगे। पारेक्स एक्सचेंज (Parex Exchange) एक विदेशी पॉपुलर क्रिप्टो एक्सचेंज है। इस एक्सचेंज के ट्वीटर में तकरीबन 36 हजार फालोवर हैं। बता दें कि शीबा टोकन अब 100 से ज्यादा एक्सचेंजों में लिस्ट किया जा चुका हैं। जहां एक बड़ी संख्या में यूजर शीब टोकन में ट्रेडिंग कर रहे हैं।
🐋 ETH whale "Bombur" just bought 50,520,317,707 $shib ($1,241,789 USD).
— WhaleStats – BabyWhale ($BBW) (@WhaleStats) April 18, 2022
Ranked #20 on WhaleStats: https://t.co/3ADbDHvWPW
Transaction: https://t.co/ctZQVa0naq#SHIB #ShibArmy
Bombur व्हेल वॉलेट ने खरीदे खरबों Shib टोकन
शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) की खरीदी व्हेल वॉलेट द्वारा लगातार की जा रही हैं। बीते दिनों ब्लू व्हेल वॉलेट शीब के खरबों टोकन खरीदे थे। तो वहीं एक बार फिर शीबा टोकन (Shib Token) के खरबों कॉइन की खरीदी हुई है। इस बार यह खरीदी बॉम्बर व्हेल वॉलेट ने की। जिसकी जानकारी बॉम्बर व्हेल वॉलेट (Bombur Whale Wallet) ने एक ट्वीट करके दी है। बॉम्बर व्हेल वॉलेट ने शीब इनु के लगभग 50,520,317,707 टोकन खरीदी है। जिसकी कीमत 1,241,789 डॉलर है। ऐसे में साफ है कि शीबा इनु कॉइन (Shiba Inu Coin) लगातार मजबूत होता जा रहा है। शीबा टोकन (Shiba Token) पर जिस तरह से व्हेल वॉलेट भरोसा जता रहे हैं इससे यह साफ होता है कि शीबा इनु कॉइन भविष्य में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराएंगा। बता दें कि बीते दिनों शीबा का प्राइज 0.0018 के करीब गया था। तभी इस व्हेल वॉलेट ने खरबों शीब टोकन खरीदे हैं।
शीबा इनु कॉइन से जुड़ी यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
Also Read- Shiba Inu Coin की कम नहीं हुई लोकप्रियता, व्हेल वॉलेट ने फिर लगाएं 44 करोड़ रूपए