ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल फेम एक्ट्रेस मोहेन सिंह (Mohena Singh) मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि मां बनने की खबर अभी तक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में रिवील नहीं किया है। लेकिन माना यह जा रहा है कि वह जल्द ही मां बनने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा कर सकती हैं। क्योंकि मोहेना सिंह सोशल मीडिया इंस्ताग्राम में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी हर एक्टिविटी फैंस के बीच साझा करती रहती हैं।
मोहेना सिंह ने बीते दिनों प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थी। जिससे फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। फैंस का यह इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि मोहेना सुयश माता-पिता बन गए हैं।
बता दें कि मोहेना सिंह (Mohena Singh) ने 14 अक्टूबर साल 2019 में उत्तराखण्ड राजनीति परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुयश सिंह रावत के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद मोहेन सिंह व सुयश रावत माता-पिता बन गए हैं। मोहेना सिंह शादी से पहले टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बतौर अभिनेत्री काम करती थी। जैसे ही उन्होंने सुयश रावत के साथ शादी की तो अभिनय की दुकान को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। खबरों की माने तो वर्तमान समय में मोहना (Mohena Singh) मुम्बई में रह रही थी। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मोहेना के घर में नन्हें मेहमान के आगमन से घर में खुशी का माहौल हैं। एक्ट्रेस के करीबी व फैंस उन्हें बधाई दे रहे है।
बताते चले कि मोहिना सिंह खुद शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मोहना मप्र के रीवा राजघराने की राजकुमारी हैं।