सिने जगत के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (vikram gokhale) पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी मौत की खबरों का खंडन करते हुए उनकी बेटी ने कहा है कि उनके पिता विक्रम गोखले की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. उनके लिए दुआ करते रहें। फिल्म अभिनेता अनंत महादेवन ने 23 नवंबर की रात को उनके निधन को सार्वजनिक किया। उसके बाद उनके निधन की खबर चारों तरफ फैल गई और सभी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी. विक्रम गोखले की पत्नी और बेटी ने बाद में इससे इनकार किया। गोखले पंद्रह दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।
विक्रम की मौत की खबर फेक
प्रसिद्ध कलाकार विक्रम गोखले (vikram gokhale) के निधन की खबर को महज अफवाह करार देते हुए उनके परिवार ने कहा कि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. वह अभी जिंदा है। उनकी जो मौत की खबर फैलाई जा रही है वह पूरी तरह से फेक है। मीडिया से बात करते हुए अभिनेता की पत्नी वृषाली गोखले और बेटी ने कहा कि वह अभी भी जीवित हैं। वृषाली ने कहा कि वह 23 नवंबर की दोपहर को कोमा में चले गए थे। अब वेंटिलेटर पर। आगे की जांच के बाद डॉक्टर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करेंगे।
नाजुक है विक्रम की हालत
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अभिनेता विक्रम गोखले (vikram gokhale) के परिवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। हालांकि उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था क्योंकि उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह ठीक हो रहे थे लेकिन कल से उनकी हालत गंभीर है। हम इंतजार कर रहे हैं कि डॉक्टर हमें आगे का रास्ता बताएं। अभिनेता दर्शन जरीवाला ने बताया कि विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। वह ICU में है, मुझे बस इतनी ही जानकारी है। बता दें कि आज अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर सामने आई। जिसके बाद सिने जगत के कई कलाकारों ने अपने शोक श्रद्धांजलि भी अर्पित कर दी।
"Veteran Actor Vikram Gokhale is still critical and on life support, he has not passed away yet. Keep praying for him," confirms Vikram Gokhale's daughter
— ANI (@ANI) November 23, 2022
(File pic) pic.twitter.com/bs53dFIbxE
यह हैं विक्रम की प्रमुख फिल्में
अभिनेता विक्रम गोखले (vikram gokhale) ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों एवं टीवी सीरियल में काम किया। वह मराठी फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भूल भुलैया, मिशन मंगल, हे राम, हिचकी, खुदा गवाह, ट्रैफिक जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह कई टीवी सीरियल में अहम किरदार निभा चुके हैं। विक्रम गोखले मराठी सिनेमा के भी दिग्गज अभिनेता रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई मराठी फिल्मों एवं सीरियल में काम किया है।
Also Read- Pension Scheme : शादीशुद कपल को मोदी सरकार देने जा रही 51 हजार रूपए, बस आपको पूरी करनी होगी यह शर्त