Vastu Tips : घर के समीप कौन सा पौधा लगाने से सकारात्मक उर्जा मिलती है। जिससे धन की आवक होती है। सभी चीजों को विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का भी वर्णन किया गया है जिसे घर के समीप लगाने से नाकारात्मक उर्जा का वास होता है और घर में कंगाली छाने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक किन पौधों को घर के समीप नहीं लगाना चाहिए।
घर के आसपास अक्सर देखा जाता है कई पौधे अपने आप उग आते हैं। जिन पर व्यक्ति ध्यान नहीं देता है और वह बढ़ते चले जाते है। कोई ऐसे पौधे भी हैं जिन्हें इंसान जानबूझकर रोपता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक 3 पौधों को घर के समीप बिल्कुल भी नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि इनमें नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। जिससे घर में कंगाली छाने लगती है। तो चलिए जानते हैं उन तीन पौधों के बारे में।
मेहंदी का पौधा
मेहंदी का पौधा ज्यादातर लोग अपने घरों के आसपास लगाते हैं। इसकी बाड़ी बनाते है। मेहंदी को लोग कई बार यह सोचकर लगाते हैं कि बालों को काला करने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसे घर के समीप लगाने से सहजता से यह उपलब्ध हो जाएगा। तो वहीं आयुर्वेद में भी मेहंदी को कई रोगों के लिए औषधि बताया गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो मेहंदी का पौधा घर के समीप नहीं लगाना चाहिए। इसकी गंद काफी तेज होती है। जिससे मानसिक शांति भंग होती है। जिससे व्यक्ति को कई बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में मेहंदी का पौध कतई घर के समीप नहीं लगाना चाहिए।
कपास
कपास के पौधे से रूई निकलती है। जिसका उपयोग पूजा-पाठ बाती आदि के लिए किया जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक रूई के पौधे को घर के अंदर अथवा आसपास नहीं लगाने चाहिए। यह घर में धन आने में रूकावट पैदा करता है।
नागफनी का पौधा
नागफनी का पौधा हरे रंग का व कांटेदार होता है। जिसका आयुर्वेद में औषधि बनाने का काम करता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में नागफनी को घर के समीप लगाना उचित नहीं बताया गया है। यदि यह पौधा आपके घर के समीप है तो इसे तुरंत उखाड़ फेंके। क्योंकि इसमें नकारात्मक उर्जा खूब होती है। यह घर के वातावरण को खराब करता है। ऐसे में भूल से भी इसे कभी नहीं लगाना चाहिए।