Tata Harrier Car: आग उगलते सूरज की तपिश नहीं झेल पाई TATA की यह फौलादी कार, हुआ कुछ ऐसा जिसे देख हैरान हो जाओगे आप, देखे Photos .देश में गर्मी इस कदर बढ़ रही है की हर कोई इस गर्मी को बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। इन दिनों ऐसा लग रहा है मनो सूरज आग उगल रहा है, दिन में इतनी चिलचिलाती धूप निकलती है कि घर से निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है। और बेंगलुरु में तो इस बार गर्मी अपनी चरम सीमा है.जिसके चलते इंसान तो दूर गाड़िया भी धुप के कारन पिघल रही है.ऐसा ही मामला बंगलुरु से सामने आया है।
Tata Harrier नहीं बर्दाश्त कर पाई सूर्य की तपिश
देश में गर्मी का आलम कुछ ऐसा है की लोगो के लिए अब इस गर्मी को बर्दाश्त करना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन अब इसका असर इंसान तो क्या गाड़ियों पर भी दिखने लगा है। एक ऐसी ही विचित्र घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। इसमें बताया जा रहा है कि टाटा की फौलादी कार Tata Harrier सूर्य की गर्मी रही सह सकी। तेज धूप के कारन कार का फ्रंट फेसिया पिघल गया।
यह भी पढ़े: दो जहरीले सांपों को पकड़ लाई ये लड़की, लेकिन फिर जो हुआ वो उड़ा देगा आपके होश, देखे Video
आग उगलते सूरज की तपिश नहीं झेल पाई TATA की यह फौलादी कार, हुआ कुछ ऐसा जिसे देख हैरान हो जाओगे आप, देखे Photos
भीषण गर्मी के कारण पिघला फ्रंट ग्रिल और बम्पर
I drive a Tata Harrier since Dec 2021. My reasons for buying Tata Harrier:
— Saurav Nahata (@iamsauravnahata) April 18, 2023
1. Good reviews on @TeamBHPforum
2. Excellent build quality reviews online
This is what happened standing for 10 hr in Bangalore Sun on 12th April
and @TataMotors_Cars is asking me to pay for it now! pic.twitter.com/TUbLA8OSSO
आपको बता दे की सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरों में कार के मालिक सौरव ने यह दावा किया है की देश की सबसे मजबूत मानी जाने वाली SUV Tata Harrier का फ्रंट बम्पर भीषण गर्मी की वजह से पिघल गया है। बता दे की कार के मालिक का नाम सौरव नाहटा है। सौरव ने अपने ट्वीट में दावा किया कि उन्होंने SUV को ऑफिस के बाहर पार्क किया था। वह लौटे तो देखा कि धूप पड़ने से हैरियर का अगला हिस्सा जल गया है। उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की। इसमें देखा जा सकता है कि फ्रंट ग्रिल और बम्पर पिघल गया है।
कार के मालिक सौरव ने कहा की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी टाटा हैरियर
कार के साथ हुई इस घटना से हैरान सौरव ने ट्वीट कर बताया कि वह दिसंबर 2021 से टाटा हैरियर का उपयोग कर रहे हैं। हैरियर को बेस्ट क्वालिटी और जबरदस्त सेफ्टी रेटिंग की पॉजिटिव रिव्यू के वजह से खरीदा था। यह कार उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। यह धाकड़ कार सामान्य हीटवेव भी नहीं झेल सकी। वह इससे काफी निराश हो गए है।
सौरव ने की टाटा कंपनी से कार को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग
आपको बता दे की सौरव ने अपने इस ट्वीट में टाटा को टैग किया है। उन्होंने बताया है कि यह घटना उनके साथ 12 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने कार को 12 घंटे के लिए धूप में खड़ा किया था। सौरव ने टाटा से कार को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।