Namak Ke Totke : स्वाद ही नहीं बेहद काम का नमक, जानिए प्रचलित टोटके
नमक हर घर की रसोईयों में आसानी से मिल जाता है। नमक का उपयोग हम ज्यादातर खाने के रूप में करते हैं। लेकिन नमक से जुड़े कुछ टोटके आज हम आपको बताएंगे। इन टोटको को लेकर मान्यता है कि यह निर्धन व्यक्ति को भी धनवान बना देता हैं। हालांकि यह टोटके कितने कारगर है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। यह टोटके भारतीय संस्कृति में सदियों से प्रचलन में हैं। ऐसे में इन प्रचलित टोटको को हम इस आर्टिकल के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ आपको रूबरू करा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नमक से जुड़े इन प्रचलित टोटकों के बारे में।

सकारात्मक उर्जा (Namak Ke Totke )
नमक में अद्भुत आकर्षण शक्ति होती है। नमक के इस्तेमाल से राहु व केतु के अशुभ प्रभाव नष्ट होते हैं। नमक का सही तरीके से इस्तेमाल करने से घर में सुख-समृद्धि में इजाफा होता है। मान्यता है कि घर व ऑफिस में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए एक लाल कपड़े में नमक की डली बांधकर मुख्य द्वार पर बांधने से निगेटिव शक्तियों का नाश होता है और घर व ऑफिस में सकारात्मक उर्जा आती है। जिससे दोनों जगह सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

बुरी नजर से है बचाता (Namak Ke Totke )
नमक को लेकर मान्यता है कि रात में सोने से पहले समय नमक पानी से हाथ-पैर अच्छी तरह से धुलने चाहिए। ऐसा करने से राहु, केतु के दुष्प्रभाव नष्ट होते हैं। इसके अलावा बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए पानी में नमक डालकर नहलाना चाहिए।

पैसों की नहीं होती कमी (Namak Ke Totke )
नमक का यह टोटका पैसो की भी कमी नहीं होने देता है। कहा जाता है कि नमक को कभी लोहे अथवा स्टील के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। नमक को हमेशा कॉच के बर्तन में रखना चाहिए। संभव हो तो उसमें लौंग के 3 से 4 फूल डाल दें। जिससे पैसे की कभी कमी नहीं होता हैं साथ ही घर में सुख, शांति व खुशियां बरकरार रहती है।

अटका हुआ मिलेगा धन (Namak Ke Totke )
अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ हैं। या अपने किसी को उधार दे दिया है नहीं मिल रहा है तो यह टोटको आपको इससे निजात दिलाएगा। मान्यता है कि एक गिलाकर में पानी व नमक डालकर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रख दें। इसके पीछे लाल रंग का बल्व या कांच लगा दें। ग्लास का पानी अगर सूख जाए तो उसमें फिर से पानी भर दें। ऐसा करने से अटका हुआ धन मिलने की संभवना बनती है।