भगवान परशुराम जयंती इस साल 3 मई को पड़ रही है। इस मौके पर विप्र सेवा संघ द्वारा शहर में एक भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए तैयारी बैठक पूरी हो चुकी हैं।
विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर नयन श्री मैरिज गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 3 मई अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाने व शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई। विप्र सेवा संघ के अध्यक्ष कहते है कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र मे़ं उच्च कोटि के उदाहरण पेश किये हैं। उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना, अत्याचार के खिलाप लड़ना सिखाया है।
प्रभु ने समाज क़ो एक नई दिशा दी। पुत्र धर्म और मातृ धर्म दोनों क़ो निभाने वाले भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया अपने आप में़ सबसे श्रेष्ठ तिथि मानी जाती। इस दिन सर्वाधिक मांगलिक कार्य भी होते है। ब्राह्मणो के साथ ही सभी सनातन प्रेमियो क़ो यात्रा मंे़ शमिल होना चाहिए। शोभा यात्रा मे़ं 101 शंख, रथ, ढोल नगाड़े, संजीव झांकी, घोड़े आदि शमिल होंगे। शोभा यात्रा शाम 4 बजे विवेकानंद पार्क से निकलेंगी जो कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौराहा, घोड़ा चौराहा होते हुये विवेकानंद पार्क मे़ं समाप्त होगी।
बैठक मंे़ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला, इलेक्ट्रिक बोर्ड के संभागीय प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश मिश्रा जी, डॉ. एसएन तिवारी, समाजसेवी कौशलेश मिश्रा, अमित पाठक, रामविलास पांडे, संतोष मिश्रा, एनके मिश्रा, जेपी मिश्रा, धीरेंद्र पांडे, मुनेंद्र पांडे, राकेश शुक्ला, नरेंद्र कुमार मिश्रा ,रजनीश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Royal Enfield बाइक की कीमत में की गई भारी कटौती, इतने हजार की होगी पूरी बचत
Also Read- Hero HF Deluxe एलाय व्हील मॉडल 2022 यहां मिल रही मात्र 19 हजार में, तुरंत जाने सेलर डीटेल्स