Bollywood famous actors dileep kumar celebrate 97th birthday : बालीवुड में ट्रेजेंडी किंग के नाम से फेमस दिलीप कुमार साहब आज अपना 97वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप साहब का जन्म 11 दिसम्बर 1922 को पेशावर में हुआ था। जो कि अब पास्तिान में हैं। इनका बचपन का नाम मो. यूसुफ खान था। दिलीप साहब बालीवुड में दुःखद किरदारों के लिए काफी फेमस थे।
लिहाजा इन्हें ट्रेजेंडी किंग नाम से सम्बोधित किया जाना लगा। दिलीप साहब ने अपने फिल्मी कैरियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। दिलीप साहब को फिल्मी जगत के सर्वश्रेष्ठ दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। बात करें इनके फिल्मी कैरियर की तो इन्होंने हिन्दी फिल्मों में कदम साल 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा से रखा था।
लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई। दिलीप साहब को खास पहचान 1949 में आई फिल्म अंदाज से मिली। इसके बाद दिलीप साहब ने बालीवुछ की कई अदाकारों के साथ पर्दे पर नजर आए। दिलीप साहब एक समय बालीवुड में हिट फिल्मों की गारंटी हुआ करते थे। उन्होंने अपने कैरियर में लगभग सैकड़ों फिल्में की हैं और इनकी ज्यादातर फिल्में हिट हुई हैं।
तो चलिए आज जानते हैं बालीवुड ट्रेजेंडी किंग की कुछ फेमस व टाॅप 10 फिल्मों के बारे में। वैसे दिलीप साहब बालीवुड में तो लगभग कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन हम आपको 10 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। इन फिल्मों गीत आज भी लोगों की जुबान से सुने जा सकते हैं।
राम और श्याम
दिलीप साहब की यह फिल्म 7 अप्रैल 1967 में आई थी। यह फिल्म दो हमशक्ल पर आधारित थी। जिसमें एक शांत स्वभाव का व्यक्ति होता है और दूसरा जिंदादिल इंसान होता है और वह हमेशा रूपयों के पीछे भागता रहता हैं। इस फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के गीत भी काफी सुपरहिट हुए थे। जैसे धीरे-धीरे बोल कोई सुन ले। ओ बलम तेरे प्यार की ठंडी आग में आदि। फिल्म में प्रमुख रूप से प्राण, वहिदा रहमान, मुमताज एवं लीला मौसी नजर आई थी।
मुगल-ए-आजम
दिलीप साहब की यह फिल्म भी काफी शानदार रही हैं। फिल्म की कहानी एक सम्राट का बेटा वैश्या के प्यार में गिर जाता है। इसी के इर्द-गिर्द थी। फिल्म 5 अगस्त 1960 में रिलीज हुई थी। लोगों इस फिल्म को खूब पसंद किया था।
क्रांति
दिलीप कुमार साहब की यह फिल्म भी काफी शानदार थी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज कुमार, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर नजर आए थे। यह फिल्म 3 फरवरी 1981 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक थे। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।
कर्मा
दिलीप साहब की यह फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रमुख रूप से जैकी श्राफ, अनिल कूपर, श्रीदेवी नजर आए थे। फिल्म सुभाष घई के निर्देशन में तैयार की गई थी। इस फिल्म कहानी तो शानदार थी ही साथ ही इस फिल्म के गाने की लोगों द्वारा खूब पसंद किए गए थे।
इज्जतदार
यह फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिलीप साहब, गोविंदा, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, आसरानी प्रमुख रूप से थे। इस फिल्म को भी लोगों को खूब पसंद किया था।