500 Rupees Note : यदि आप 500 रूपए के नए नोट में यह फर्क नहीं कर पा रहे है कि यह नकली है या असली। तो स्टोरी में बने रहे। क्योंकि आज हम आपको ऐसी ही एक जानकारी देंगे। जिससे आप 500 रूपए के नोट को आसानी से पहचान सकेंगे कि वह नकली है या फिर असली।

दरअसल 500 रूपए के नोट को लेकर आरबीआई ने हाल ही में एक चेकलिस्ट जारी की है। जिसकी मदद से यह जाना जा सकता है कि आपकी जेब में पड़ी 500 रूपए की नोट (500 Rupees Note) नकली है या फिर असली। रिजर्व बैंक यह साफ करता है कि कई बार नोटों को लेकर फ्राड सामने आते रहते है। जिससे यह जरूरी हो जाता है कि हर कोई 500 रूपए के नोट (500 Rupees Note) पहचान कर सके कि वह नकली है या फिर असली।
सामने आई करोड़ों की नकली नोट
आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि साल 2020-21 में करीब 5.45 करोड़ रूपए से ज्यादा की नकली नोटें पकड़ में आई है। जिसमें 2,08,625 नकली नोटें थी। इन नोटों में से 8107 नकली नोटें आरबीआई ने पकड़ी है। जो पकड़ी गई कुल नोटों में करीब 4 फीसदी होती है। जबकि 96 फीसदी जाली नोटें बैंकों के पकड़ में आई हैं।
ऐसे में यदि आपकी जेब में 500 रूपए की नोट (500 Rupees Note) है और वह जाली है तो समझइए कि आपको 500 रूपए का चूना लग गया है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हर व्यक्ति को इसकी जानकारी हो। तभी वह खुद को लगनी वाली चपत से बचा पाएंगे। वैसे भी पुराने 500 रूपए के नोट कई साल पहले बंद हो चुके हैं। ऐसे में नई नोटें पहचानना बेहद जरूरी है। ऐसे में चलिए जानते है 500 रूपए नोट की क्या है असली पहचान।
ऐसे करें असली व नकली नोट की पहचान
नोट को अगर किसी लाइट के सामने रखेंगे, तो इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा। आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से नोट को रखने पर इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
नोट को हल्का मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रीड के कलर का कलर हरा से नील में बदलता हुआ नजर आएगा। पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।

इस जगह पर देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा। महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है। भारत और India के लेटर्स लिखे दिखाई देंगे।
यहां महात्मा गांधी की पिक्चर है और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी दिखेगा। ऊपर में लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं। यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
नोट की छपाई का साल लिखा हुआ है। स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो प्रिंट है। सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है।
राइट साइड अशोक स्तम्भ है। राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा है, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं और अशोक स्तम्भ के प्रतीक, महात्मा गांधी की पिक्टर, जो रफली प्रिंट की गई हैं।
भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर प्रिंट है। देवनागरी में 500 प्रिंट है।
दिव्यांग ऐसे पहचानें
भारतीय नोटों में दृष्टिबाधितों के लिए भी कुछ विशेष पहचान चिन्हें होती है। जिन्हें वे स्पर्श करके पहचान सकते हैं। जैसे 500 रूपए के नोट में अशोक स्तम्भ का प्रतीक, महात्मा गांधी की तस्वीर, ब्लीड लाइन व पहचान चिन्ह खुरदुरे से लिखे गए हैं। जिन्हें दिव्यांग यानी कि दृष्टिबाधित छूकर यह महसूस कर सकते हैं कि उनके हाथ में नोट नकली है या फिर असली।