8 March 2021 International Women's Day : विश्वभर में 8 मार्च को महिला दिवस (Women's Day) मनाया जाता है। महिला आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह हर जगह पुरूष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हुई नजर आ रही हैं। फिर चाहे सेना हो या पुलिस, राजनीति हो या शिक्षा, सिंगिंग हो या अभिनय हर क्षेत्र में महिलाएं आज अपना परचम लहरा रही हैं।
महिला दिवस पर आज हम आपको बाॅलीवुड की उन महिला अभिनेत्रियों से रूबरू कराएंगे। जो साल 2021 में अपने अभिनय का जमकर जलवा बिखेरने वाली हैं। वह इन फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।
बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर यह कहा जाता है कि फिल्में हिट कराने का पूरा दारोमदार पुरूष एक्टर पर होता हैं। लेकिन बाॅलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो सिर्फ महिलाओं पर ही बेस्ड रही हैं। जो कि न सिर्फ हिट हुई बल्कि कमाई के मामले भी सबसे बेस्ट रही हैं। तो चलिए जानते है साल 2021 में किन महिला अभिनेत्रियों की बैक टू बैक फिल्में आपको देखने को मिलेगी।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा साल 2021 में कई फिल्मों नजर आएगी। हाल ही में उनकी फिल्म द गर्ल आन द ट्रेन रिलीज हुई हैं। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया हैं। इसके बाद परिणीति बैंडमिंटर स्टार की बायोपिक फिल्म साइना में नजर आएगी। जिसका टीजर बीते दिनों जारी किया गया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
कंगना रनौत
कंगना रनौत भी साल 2021 में अपने अभिनय से लोगों का जमकर मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। इस साल उनकी फिल्म थलाइवी, धाकड़ एवं तेजस रिलीज होगी। हाल ही में कंगना ने फिल्म तेजस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह इस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहाती हुई नजर आई थी। बताते चले कि इस फिल्म में कंगना फाइटर जेट तेजस में उड़ान भरती हुई नजर आएगी।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू भी इस साल बैक टू बैक दो फिल्मों में नजर आएगी। पहली फिल्म रश्मि राॅकेट। जिसके लिए वह जमकर पसीना बहाती हुई कई बार सोशल मीडिया में नजर आ चुकी हैं। तो इसके अलावा वह शाबाश मिथु फिल्म में नजर आएगी। रश्मि राॅकेट जहां एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म हैं तो वहीं शाबाश मिथु एक बायोपिक फिल्म है।
आलिया भट्ट
बाॅलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस साल फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी फिल्म के जरिए धमाल मचाएगी। इस फिल्म के अलावा हालांकि उनके पास कई फिल्में हैं। जिसमें वह नजर आएगी। लेकिन फिलहाल अभी वह गंगूबाई को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का बीते दिनों टीजर जारी किया जा चुका हैं। जिसमें आलिया भट्ट के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। आलिया के साथ इस फिल्म में अजय देवगन भी एक डाॅन के किरदार में नजर आएंगे।
विद्या बालन
विद्या बालन भी इस साल अपने अभिनय का जलवा फिल्म शेरनी के जरिए दिखाएगी। इस फिल्म की कुछ शूटिंग मप्र में की गई हैं। यह फिल्म पूरी तरह से विद्या बालन के ही किरदार पर बेस्ड होगी।
Also Read- Hema Malini ने लगवाई कोविड-19 की वैक्सीन, एक दिन पहले सैफ लगवा चुके हैं यह वैक्सीन
0 टिप्पणियां