दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 35वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौेक पर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को ढेर सारे लोग बधाईयां दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब तक लगभग 26 फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं।
दीपिका पहली बार शाहरूख की फिल्म ओम शांति ओम से फिल्मों में डेब्यु किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में दी। दीपिका की जोड़ी रणवीर सिंह एवं शाहरूख खान के साथ खूब जमी। दोनों स्टार के साथ दीपिका ने कई सुपरहिट फिल्में दी।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री की एक चमकती हुई एक्ट्रेस हो, लेकिन कभी वह सिर्फ और सिर्फ एक बैकग्राउण्ड माॅडल हुआ करती थी। जिसे कोई नहीं पहचानता था। उसी समय की एक तस्वीर सोशल मीडिया में समय-समय पर वायरल होती रहती हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण बाॅलीवुड एक्टर फरदीन खान के पीछे नहीं बल्कि पीछे से भी पीछे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। जिससे साफ होता है कि दीपिका पादुकोण कैसे अर्श से फर्श तक पहुंची।
ऐसे मिला पहला ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को पहला ब्रेक फराह खान ने दिया था। दरअसल फराह खान ओम शांति ओम फिल्म बनाने जा रही थी। इस फिल्म के लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी। यह बात उन्होंने अपनी फ्रेंड मलाइका आरोरा से कही। तो मलाइका ने अपने डिजाइनर फ्रेंड वेन्डेल रोडिक्स से इस बात की चर्चा की। तो उन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम इस रोल के लिए सजेस्ट किया। दीपिका उन दिनों वेन्डेल के लिए लैक्मे फैशन वीक वाॅक किया था।
सबसे महंगी हैं एक्ट्रेस
खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। वह एक फिल्म के लिए 12 से 14 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के लिए उन्होंने 11 करोड़ रूपए फीस के रूप में ली थी। तो वहीं फिल्म 83 के लिए 13 करोड़ रूपए चार्ज किए हैं।
Also read- ..तो क्या जान्हवीं कपूर को डेट कर रहे है कार्तिक आर्यन, उड़ी यह अफवाह