नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह इन दिनों करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चैट शो व्हाट वांट वूमेन में पहुंची हैं। जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई हैरान कर देने वाले राज खोले हैं। शो में आगे उन्होंने शादी करने को लेकर भी अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की। नोरा ने यहां बताया कि वह किससे से शादी करना चाहती हैं। जिस पर उक्त लड़के की मां ने कुछ यूं रिएक्शन दिया।
दरअसल नोरा (Nora Fatehi) जिस लड़के से शादी करना चाहती है वह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) का लाडला बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali khan) हैं। नोरा ने कहा कि वह तैमूर से शादी करना चाहेगी। तो इसके जवाब में करीना ने कहा कि वह तो अभी बहुत छोटा हैं इसलिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ेगा।
तो नोरा कहती है कि कोई बात नहीं। तैमूर (Taimur Ali khan) के लिए मैं इंतजार कर लूंगी। नोरा आगे कहती है कि तैमूर काफी क्यूट हैं। वह मुझे बहुत पसंद हैं। आगे नोरा करीना से ढेर सारी बातें करती हुई नजर आती हैं। इसी दौरान करीना खुलासा करती है कि मैं और मेरे पति सैफ अली खान (Sai Ali khan) आपके डांस मूव के दीवाने हैं।
बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) बाॅलीवुड में अपने डांस मूव के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं। बीते दिनों उनका एक एलबम सांग नाॅच मेरी रानी रिलीज हुआ था। इस गाने में नोरा एकदम नए डांस स्टेप परफार्म करती हुई नजर आई थी। नोरा फतेही काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड आॅफ इंडिया में नजर आएगी।