Indian idol 12 - सिंगिंग का सबसे बड़ा रियालिटी शो इंडियन आइडिल सीजन 12 शुरू हो चुका हैं। शो के जज विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया एवं नेहा कक्कर हैं। शो में आए दिन देशभर के प्रतिभागी पहुंच रहे हैं। जहां वह अपनी आवाज का जादू बिखरते हुए नजर आते हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया।
जिसमें यूट््यूब सेशन फरमानी नाज पहुंची हैं। फरमानी के साथ फरमाना भी है। दोनों लोग शो में पहुंचते है और दबंग फिल्म का गाना ‘तोरे नैना बड़े दगाबाज रे गाने पर जमकर परफार्म करते हुए नजर आते हैं। इनकी सुमधुर आवाज से तीनों जज काफी प्रभावित होते हैं। शो में य्यूट्ब सेंशन फरमानी एवं फरमाना के इंट्री मारते हैं विशाल कहते है कि आप तो यूट्यूब सेंशन हैं।
मैंने आपका वीडियो एकात बार शेयर किया है। इनकी आवाज से शो में बैठे तीनों जज काफी प्रभावित होते हैं। नेहा Indian idol 12- कहती है कि भगवान का वंदा जैसे गाता है न वैसे मुझे आप दोनों की आवाज लगी थी। इतना खूबसूरत। तो वहीं हिमेश रेशमिया कहते है कि उपर वाले ने इस कदर आप दोनों को आवाज दी है जिससे आप ऐसा चमक सकते हैं जिससे दुनिया हैरान रह जाएगी।
बता दें कि फरमानी नाज यूट्यूब फेमस सिंगर हैं। उनका वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया में ट्रेंड करता रहता हैं। एक समय फरमानी बिना संगीत के ही गाना-गुनगुनाते हुए अक्सर देखी जाती थी। खासकर उस समय वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही जब रानी मण्डल अपने एक गाने से रातों-रात स्टार बन गई थी। इसके बाद फरमानी नाज का भी गाना उस समय खूब वायरल हुआ था। खबरों की माने तो गायकी के क्षेत्र में फरमानी अब काफी फेमस हैं। वह कई एलबमों में भी अपनी आवाज शेयर देती हुई नजर आ चुकी हैं।